फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath appeals to people to use KOO app.

यूपी: मुख्यमंत्री योगी की अपील, स्वदेशी ऐप KOO का उपयोग करें और इसे लोकप्रिय बनाएं

Thu, 12 May 2022 12:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 May 2022 12:16 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को Koo ऐप के संस्थापकों से मुलाकात की और जनता से अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़ने के लिए स्वदेशी एप का उपयोग करें।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath appeals to people to use KOO app.
koo ऐप के संस्थापकों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने के लिए स्थानीय उत्पादों के संरक्षण और उनको प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर उत्तर प्रदेश के नागरिकों से स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को लखनऊ में Koo ऐप के फाउंडर्स अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'लोगों को स्वदेशी ऐप का उपयोग और समर्थन करना चाहिए. भारत का अपना भाषा-आधारित माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म होने के कारण राज्य के लोगों को सरकार की पहल से जुड़ने के लिए स्वदेशी ऐप का उपयोग करना चाहिए।'
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के अपने विजन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'जनता और सरकार के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हो सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर Koo ऐप के सीईओ और को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण ने भी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज मुलाकात कर और उनका विजन जानकर काफी खुशी हुई। मुख्यमंत्री योगी का मानना है कि जनता और सरकार के बीच गहरा संबंध होना चाहिए ताकि जनता को तेजी से सारे अपडेट दिए जा सकें और नागरिकों के मुद्दों को हल किया जा सके।'
 
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को स्वदेशी ऐप का उपयोग करने और आत्मानिर्भर उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed