{"_id":"64bb5d684209dc51c0094383","slug":"cm-yogi-adityanath-appeals-to-people-to-plant-at-least-one-plant-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षारोपण जन अभियान-2023: मुख्यमंत्री योगी की अपील, आज के दिन कम से कम एक पौधा आवश्य लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षारोपण जन अभियान-2023: मुख्यमंत्री योगी की अपील, आज के दिन कम से कम एक पौधा आवश्य लगाएं
Sat, 22 Jul 2023 10:09 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:09 AM IST
सार
यूपी में आज से प्रारंभ हो रहे 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से पौधारोपण करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता से 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' के तहत कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि 'हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन विचारों को आत्मसात करते हुए आज 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' थीम पर प्रारंभ हो रहे 'वृक्षारोपण जन अभियान-2023' के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
यह लक्ष्य सहजीवन-सहअस्तिव का संदेश देती अपनी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से हमारे जुड़ाव को बढ़ाने का एक महा-अनुष्ठान भी है।
अतः पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को सुनिश्चित करते इस ईश्वरीय कार्य में आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
आप सभी से अपील है कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं।