फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath Addresses Pichhda varg Sammelan in Lucknow.

CM Yogi Adityanath News: साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, अब फसाद किया तो सात पीढ़ियां मुआवजा भरेंगी

Sun, 17 Oct 2021 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Oct 2021 01:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछड़े साढ़े चार साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है क्योंकि हमने पहले ही दिन संदेश दे दिया था कि दंगा करने वालों की सात पीढ़ियां उनकी हरकतों की भरपाई करती रहेंगी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Addresses Pichhda varg Sammelan in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। पहले प्रदेश की पहचान ही दंगा थी क्योंकि सरकारें दंगाइयों को प्रश्रय देती थीं। दंगों से प्रदेश की जनता प्रताड़ित थी, झूठे मुकदमे दर्ज होते थे।

विज्ञापन


जो मूर्ति बनाता था, उसकी मूर्ति नहीं बिकती थी, जो दिया बनाता था उसके दिये तोड़ दिए जाते थे। उसके बाद पर्व-त्यौहार को अंधेरे में धकेल दिया जाता था लेकिन आपने विगत साढ़े चार वर्षों में देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने दंगाइयों को पहले दिन से ही संदेश दे दिया गया था कि अगर दंगा करोगे तो अगली सात पीढ़ियों का पट्टा लिखकर के जाना जो भरपाई करते रहेंगे। अब दंगा नहीं हो सकता प्रदेश में, प्रदेश में पर्व-त्यौहार खुशी से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी रविवार को लखनऊ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि  प्रदेश में 2017 के पहले जिन लोगों का शासन था वो भी सबके विकास की बात करते थे पर विकास सिर्फ उनके परिवार का ही हुआ।

उन्हें स्वयं और स्वयं के परिवार के अलावा समाज और राष्ट्र के बारे में कोई चिंता थी ही नहीं। यही कारण रहा कि प्रदेश पिछड़ता गया। बदहाली होती गई, बेरोजगारी बढ़ती गई, दंगों की आग में प्रदेश को झोंक दिया गया और अब जब प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है तो उन्हें ये पसंद नहीं आ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पर्व-त्यौहार आते थे, व्यापार का समय होता था, तब प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था पर अब प्रदेश में कानून का राज है और प्रदेश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed