फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed 37th Indian Association of Tour operators in Lucknow.

IATO: मुख्यमंत्री योगी बोले- यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं, हजारों करोड़ के किए जा रहे विकास कार्य

Sun, 18 Dec 2022 02:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Dec 2022 02:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 37वें इण्डियन एसोसिएशन आफ टुअर आपरेटर्स (आयटो) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया और प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने प्रदेश में अधिक से अधिक पर्यटकों को लाने की अपील की है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed 37th Indian Association of Tour operators in Lucknow.
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में हर प्रकार के पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं। बीते पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश देश में डॉमेस्टिक टूरिज्म में पहले नंबर पर उभर कर सामने आया है। वह रविवार को 37वें इण्डियन एसोसिएशन आफ टुअर आपरेटर्स (आयटो) के वार्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द सेन्ट्रम होटल में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के लिहाज से दुनिया की सबसे प्राचीनतम नगरी काशी हमारे उत्तर प्रदेश में है जहां कोई भी पर्यटक हर हर महादेव का नारा लगाए बगैर नहीं रह सकता। काशी में एक वर्ष पहले जहां एक करोड़ सालाना पर्यटक आते थे, वहीं इस वर्ष सिर्फ सावन माह में एक करोड़ पर्यटक प्रदेश में आए हैं। इसके अलावा अयोध्या भी इसी प्रदेश में है जहां हर भारतीय की पहुंचने और दर्शन करने की अभिलाषा रहती है। अयोध्या पहुंचकर कोई भी व्यक्ति जय श्रीराम बोले बगैर नहीं रह सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित आठ करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, मां और बहन के नाम थे प्लाट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हज कमेटी के चेयरमैन ने सीएम योगी को लिखा पत्र, वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की


अयोध्या में मंदिर निर्माण के कार्य के साथ ही 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट आसपास के क्षेत्र में चल रहे हैं। आने वाले समय में अयोध्या दुनिया की सुंदर नगरी के रूप में सामने होगी। आज अयोध्या में जितने पर्यटक आ रहे हैं इनकी संख्या मंदिर निर्माण के बाद 10 गुना बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा मथुरा और वृंदावन भी यहीं है जहां आध्यात्मिक विकास के साथ ही भौतिक विकास भी हो रहा है। यहां के विकास के लिए करीब 25000 करोड़ योजनाएं चल रही हैं।


यही नहीं प्रयागराज उत्तर प्रदेश का प्रमुख स्थान है जहां वर्ष 2019 में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे और कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इनके अलावा भगवान बुद्घ से जुड़े प्रमुख केंद्र भी उत्तर प्रदेश में ही हैं। इसी के तहत बुद्ध सर्किट से जुड़े हुए शहरों में भी व्यापक स्तर पर विकास कार्य चल रहे। इसके साथ ही नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्यवासिनी धाम को भी सुविधाओं से संपन्न किया जा रहा है।

बड़े पैमाने पर हो रहे विकास के कार्य
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के तराई, बिंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में ईकोटूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म से जुड़े कई स्थान हैं। आगरा भी प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। प्रदेश में विकास कार्यों के तहत बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। एक्सप्रेस वे तैयार हो रहे हैं। सबसे अच्छा रेल नेटवर्क भी यहां है। एयरपोर्ट भी नए तैयार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टूर ऑपरेटर्स प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अधिक से अधिक पर्यटकों को लाएं। आज सुरक्षा की बेहतर गारंटी उत्तर प्रदेश दे सकता है। बेहतर कनेक्टिविटी भी यहां है। प्रदेश में हर स्थान पर पर्यटकों के रहने के लिए होटल रेस्टोरेंट खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। यहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं। सुरक्षा की पूरी गारंटी यहां मिलती है। देशी विदेशी पर्यटकों को हम यहां बुलाकर देश की जीडीपी बढ़ाने में भी योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर आयटो के अध्यक्ष राजीव मेहरा ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed