{"_id":"603600348ebc3ee96f778654","slug":"cm-yogi-adityanath-address-in-up-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, विपक्ष से बोले- ये प्रदेश आपका नहीं है क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, विपक्ष से बोले- ये प्रदेश आपका नहीं है क्या
Wed, 24 Feb 2021 02:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद का सिलसिला चलता रहना चाहिए लेकिन विपक्ष के लोगों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जिस तरह का व्यवहार किया वह शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि सत्ता का विरोध करते हुए कई बार विपक्ष के लोग ऐसे बयान देते हैं जिससे प्रदेश की छवि खराब होती है। मैं विपक्ष के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या ये प्रदेश आपका नहीं है? क्या ये प्रदेश सिर्फ सत्ता पक्ष का है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में हमारा जैसा व्यवहार होता है वैसी ही छवि लोग हमारे बारे में बनाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां पर कोई लाल टोपी पहनता है। कोई हरी टोपी पहनता है। लोग कहीं विधायिका को नाटक कंपनी का पात्र न समझ लें इसका हमें ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर आप लाल टोपी की जगह पगड़ी पहनकर आते तो और भी अच्छा होता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मार्च में जब कोरोना का संकट शुरू हुआ तो हमारे पास एक दिन में सिर्फ 60 टेस्ट करने की क्षमता थी लेकिन आज हर रोज दो लाख टेस्ट कर सकते हैं। हमारी कोरोना प्रबंधन क्षमता का ही असर है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को हमारे प्रयासों की सराहना करनी पड़ी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में हर किसी ने योगदान दिया। जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं और लोगों ने जैसे ही हो सकता था मदद की। कोरोना के दौरान प्रदेश सरकार की तरफ से गरीबों व मजदूरों को राहत पैकेज दिया। मुख्यमंत्री योगी ने जानकारी दी कि प्रदेश में इस समय करीब 2000 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या 500 है और उत्तर प्रदेश का कोरोना रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन