फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath address after the inaugration of lata mangeshkar chauk.

Lata Chauk: योगी बोले- दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी और वैश्विक तीर्थ केंद्र बनेगी अयोध्या

Wed, 28 Sep 2022 06:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Sep 2022 06:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अयोध्या को विश्व का सबसे वैभवशाली नगर बनाएंगे। अयोध्या की तरह ही भारत के प्रत्येक तीर्थस्थान को सजाने-संवारने का काम करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath address after the inaugration of lata mangeshkar chauk.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की स्मृति में अयोध्या में बने लता स्मृति चौक के बुधवार को लोकार्पण के बाद रामकथा पार्क में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम की नगरी को आज लता मंगेशकर चौक नाम से एक भव्य स्मारक प्राप्त हो रहा है। इसके लिए मैं श्रीराम को मानने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूूं। लता दीदी ने अपना पूरा जीवन राम की भक्ति में समर्पित किया। इसलिए उनके नाम पर पहला स्मारक यहीं बनना चाहिए था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बना है। उन्होंने कहा, अयोध्या दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बनेगी। विकास हमारी प्राथमिकता है, विकास के रास्ते में कोई भी रुकावट नहीं आने देंगे। अयोध्या को तीर्थ केंद्र के रूप में विकसित करेंगे। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि कला और संगीत के लिए लता दीदी का पूरा जीवन समर्पित था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण और राष्ट्र भक्ति से समर्पित गीतों को नई ऊंचाई देकर वह अपनी संगीत साधना से प्रत्येक भारतीय के लिए वंदनीय बन गईं। यहां लता दीदी की प्रतिमा नहीं, बल्कि जिस वीणा की उन्होंने जीवन भर साधना की वो लगाई गई है। भगवान श्रीराम पर सर्वाधिक भजन गाने वाली लता मंगेशकर चौक रामनगरी को प्राप्त हो रहा है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज अयोध्या अपना पुराना गौरव प्राप्त कर रही है। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ और भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य अयोध्या में चल रहा है। इसी अभिलाषा के साथ आज हम सब यहां पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति जिसने कुछ भी किया है उन सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे हैं। लता दीदी के स्मृति में लता चौक के लोकार्पण के साथ इसे आगे बढ़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे विश्व से अयोध्या सीधे जुड़ेगी। यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। बोले कि शारदीय नवरात्र में मां शारदा की वीणा यहां स्थापित हुई। मां शारदा और लक्ष्मी की कृपा अयोध्या पर बरसने वाली है। समारोह को प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह व सांसद लल्लू सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन प्रख्यात साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने किया। 

भतीजे व बहू को किया सम्मानित, किताब का विमोचन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ व बहू कृष्णा मंगेशकर को राममंदिर मॉडल व वीणा का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग की पुस्तक इंसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण की 10 किताबों का विमोचन भी किया गया। सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने लता जी के जीवन पर आधारित लगी चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। समारोह में महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत रामशरण दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत डॉ.भरत दास, महंत सुरेश दास, पूर्व सांसद डॉ.रामविलास दास वेदांती, महंत  कमलनयन दास, महंत अवधेश दास, ज्ञानी गुरुजीत सिंह, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक डॉ.अमित सिंह चौहान, ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, डॉ.अनिल मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्कूल-कॉलेजों के छात्र मौजूद रहे।

सभी तीर्थों को सजाने का कर रहे काम 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सदियों के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। इसी तरह हम अपने सभी तीर्थों को सजाएंगे। कहा कि सावन में काशी में एक करोड़ भक्त आए। विंध्यवासिनी, नैमिषारण्य, प्रयागराज, मथुरा सभी तीर्थों का विकास तेेजी से हो रहा है। यह आध्यात्मिक विकास की यात्रा आस्था का सम्मान तो है ही, बल्कि लाखों नौजवानों को रोजगार देने का भी एक प्रयास सरकार कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब युवाओं को रोजगार के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

लोकार्पण समारोह मेें गूूंजे लता के भजन 
लोकार्पण समारोह में प्रख्यात गायिका सावनी रविंद्र ने रामकथा पार्क में लता मंगेशकर के भजनों को अपनी आवाज दी तो लता जी की स्मृति तरोताजा हो उठी। उन्होंने श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन...पायो जी मैनो राम रतन धन पायौ...राम तुम आशा विश्वास हमारे...की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर लता मंगेशकर चौक के निर्माण को दर्शाती तीन मिनट की एक लघु फिल्म भी प्रस्तुत की गई।

लता चौक अयोध्या का नया अध्याय
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि हर दिन अयोध्या का वैभव निखर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में रामनगरी विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रही है। लता चौक से अयोध्या में नया अध्याय जुड़ा है।


ये भी पढ़ें - लता चौक का लोकार्पण: प्रधानमंत्री मोदी बोले- लता दीदी के सुर युगों-युगों तक देश के कण-कण को जोड़े रखेंगे

ये भी पढ़ें -  सपा का प्रदेश सम्मेलन: नरेश उत्तम पटेल दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बने, अखिलेश बोले- समाज बांटने वालों को हटाएंगे

 

संत, महापुरुषों के नाम पर भी विकसित होगा हर चौराहा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर चौराहे के लोकार्पण अवसर पर अयोध्या को एक और सौगात दी। रामकथा पार्क में आयोजित समारोह में उन्होंने एलान किया कि अयोध्या के सभी चौक-चौराहे संत-महापुरुषों के नाम पर विकसित किए जाएंगे। अगले एक वर्ष में अयोध्या के सभी चौक-चौराहों का सुंदरीकरण लता स्मृति चौक की तर्ज पर ही किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूज्य संतों के सानिध्य में जिस प्रकार से लता चौक इतना भव्य बना है, ऐसे ही अयोध्या के हर चौराहे को इसी प्रकार की भव्यता दी जाएगी। रामानंदाचार्य, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि वाल्मीकि, संत तुलसीदास के नाम पर चौराहों का नामकरण होगा। राममंदिर आंदोलन से जुड़े रहे पूज्य संतों के नाम पर भी इसी प्रकार के चौराहे विकसित किए जाएंगे। बताते चलें कि रामनगरी के संत-धर्माचार्यों ने अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर चौराहे का निर्माण करने पर सवाल खड़ा किया था और अयोध्या के चौक-चौराहों का निर्माण रामनगरी के संत-महापुरुषों के नाम पर करने की मांग भी उठाई थी। सीएम योगी ने लता मंगेशकर चौराहे के लोकार्पण समारोह में संत-महापुरुषों के नाम पर चौराहे बनाने का जब एलान किया तो रामनगरी के संत-धर्माचार्य प्रसन्न हो उठे।


संतों ने कहा- लता स्मृति चौक देगा नई पहचान 
लता मंगेशकर चौराहे के रूप में नयाघाट चौराहे को विकसित करना सुखद है। उससे भी सुखद यह है कि संत-महापुरुषों के नाम से भी अयोध्या की पहचान जुड़ेगी। अयोध्या को विकसित करने की प्रतिबद्धता के लिए योगी सरकार बधाई की पात्र है।-वैदेही वल्लभ शरण
 
अयोध्या व यहां के संत-महापुरुषों के प्रति सीएम योगी की निष्ठा हमेशा से रही है। आज लोकार्पण समारोह में उन्होंने इसकी पुष्टि भी की है। संत-महापुरुषों के नाम से अयोध्या के प्रवेश मार्गों का नामकरण होने से यहां की गौरव-गरिमा कई गुना बढ़ जाएगी। -महंत रामशरण दास
 

सनातन संस्कृति का अहम केंद्र अयोध्या है। इसे विश्वस्तरीय ख्याति दिलाने में योगी सरकार का अहम योगदान है। राममंदिर आंदोलन से जुड़े संतों व महापुरुषों के नाम पर चौक-चौराहे बनने से उनकी स्मृति व योगदान सदैव जीवंत रहेगा। - जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य

 सीएम योगी ने आज यह अहसास करा दिया है कि वह दिन दूर नहीं जब रामनगरी की भव्यता दुनिया को आकर्षित करेगी। चौक-चौराहे संत-महापुरुषों के नाम पर शोभा बढ़ाएंगे। योगी सरकार को साधुवाद है। - महंत डॉ.भरत दास 

आत्मा को छूने वाली जादूगर थीं लता जी: जी किशन रेड्डी

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि भारतरत्न लता जी गीतों के माध्यम से आत्मा को छूने की जादूगर थीं। उनके स्वर में 'ए मेरे वतन के लोगों' आज की पीढ़ी को भी राष्ट्रभक्ति के भाव से भर देता है। लता दीदी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। केंद्रीय मंत्री ने खुद के तेलुगूभाषी होने की बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लता जी के तेलुगु गीतों की भी याद की और कहा कि लता जी ने अलग-अलग भावों के साथ विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाये हैं। उन्होंने अयोध्या के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री योगी द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर खुशी भी जताई। कार्यक्रम में अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित अयोध्या विशेषांक पत्रिका तथा ग्लोबल इंसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण के 10 खंडों का विमोचन भी किया गया। इससे पहले मीराबाई और गोस्वामी तुलसीदास रचित लता मंगेशकर द्वारा गाये गए भजनों की सम्मोहक प्रस्तुतियां भी हुईं।

स्मारक देख अभिभूत हुए लता के परिजन, कहा, अभिभूत हैं हम धन्यवाद के लिए शब्द नहीं
विशेष कार्यक्रम में खास तौर पर आमंत्रित लता जी के परिजन आदिनाथ और कृष्णा मंगेशकर स्मृति चौक देखकर भाव-विभोर हो उठे। अपनी स्मृतियाँ साझा करते हुए आदिनाथ ने कहा कि लता दीदी की दिनचर्या भगवान राम की आराधना के साथ ही शुरू होती थी, आज उनकी स्मृति में पावन नगरी अयोध्या में दिव्य और भव्य स्मारक का निर्माण कराना अभिभूत करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह परिकल्पना अतुल्य है। इस सम्मान के लिए आभार जताने के लिए आज मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने आदिनाथ और बहू कृष्णा को स्मृति चिह्न के रूप में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का मॉडल और वीणा भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed