फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi aditya nath stop his fleet, send injured policeman to hospital

हादसे में घायल पीएसी जवान को मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाकर एबुलेंस से भेजा अस्पताल

Wed, 01 Sep 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
cm yogi aditya nath stop his fleet,  send injured policeman  to hospital
लखनऊ। सरोजनीनगर के एयरपोर्ट तिराहे पर अमौसी चौकी के पास सोमवार शाम बेकाबू वाहन की टक्कर से पीएसी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होकर लौटकर एयरपोर्ट से आवास के लिए जा रहे थे। घटनास्थल पर भीड़ देख उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और मामले की जानकारी पर अपने साथ लगी एबुंलेंस से घायल को अस्पताल भेजवाया। सीएम ने अपनी गाड़ी में रखा कंबल भी दिया और मुख्य सुरक्षा अधिकारी को घायल का इलाज कराने का निर्देश देकर वहीं छोड़ दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टराें ने जवान को मृत घोषित कर दिया। 35वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को हादसे में प्रयुक्त हाइड्रा चालक फतेहपुर बिंदकी निवासी भरत प्रसाद सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक ,मूलरूप से प्रयागराज के सराय इनायत थानाक्षेत्र के कोटवा निवासी लल्लू प्रसाद यादव 35वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे। वह वीआईपी ड्यूटी में अमौसी चौकी के पास तैनात थे। पीएसी जवान को शाम करीब 7.10 बजे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केकाफिले का अलर्ट हो गया था। अभी पुलिस ऊहापोह की स्थिति में थी। तभी मथुरा से वापस आ रहे मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट से निकलने लगा।
विज्ञापन

वीआईपी तिराहे पर भीड़ जुटी देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफिला रोकने को कहा। मुख्य सुरक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी हासिल करने को कहा। उन्होंने तत्काल अपने वाहन में रखा हुआ कंबल निकाल कर दिया। साथ ही मुख्य सुरक्षा अधिकारी को काफिले की एबुंलेंस से घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया। कुछ देर रुकने के बाद इलाज कराने का निर्देश देकर मुख्यमंत्री का काफिला निकल गया। घायल जवान को एबुंलेंस से लेकर एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर महेंद्र सिंह लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सिपाही लल्लू यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed