{"_id":"6210024f3e0a7b6db909f580","slug":"cm-yogi-address-public-gw-reporters-news-lko6184390143","type":"story","status":"publish","title_hn":"इत्र वाले मित्र के पास जाता था गरीबों का पैसा : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इत्र वाले मित्र के पास जाता था गरीबों का पैसा : योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा राज में गरीब के हक का पैसा गरीब तक पहुंचता है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में गरीब के हक का पैसा इत्र वाले मित्र के घर पहुंचता था। पहले प्रदेश में महोत्सव के नाम पर भद्दा मजाक होता था। अब भाजपा राज में दीपोत्सव, रंगोत्सव व दिव्य कुंभ होता है। डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में भगवान राम की रामायण लिखने वाले महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ होता है।
सीएम शुक्रवार को लखनऊ मध्य के प्रत्याशी रजनीश गुप्ता के समर्थन में बालू अड्डा के संजय गांधी नगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने बताया कि वर्ष 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में सीरियल ब्लास्ट हुआ था। इसके जिम्मेदार आतंकवादियों का संबंध आजमगढ़ से होने के साथ-साथ, इनके परिजनों का संबंध समाजवादी पार्टी से भी है। इनका नाम समाजवादी है लेकिन इस पार्टी के सारे काम दंगावादी रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि बालू अड्डा में पहले बदबूदार नालियां, गड्ढायुक्त सड़कें और बदहाल स्थिति नजर आती थी। भाजपा सरकार में यहां की तस्वीर बदली है।
युवाओं को देंगे डिजिटल एक्सेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश तकनीक के साथ में आगे बढ़ रहा है। आज 5 शहर मेट्रो सिटी बन चुके हैं। अन्य पांच शहरों में मेट्रो निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी नौकरी में युवाओं को प्राथमिकता मिलती है। प्रदेश के एक करोड़ लोगों को फ्री में टैबलेट और स्मार्टफोन दिया है। सभी का डिजिटल एक्सेस सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
अपर्णा ने पैर छूकर लिया सीएम का आशीर्वाद
जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने पर अपर्णा यादव ने पैर छूकर उनका अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा मर्यादाओं को जिया है। हम सभी राम का नारा लगाते हैं। 10 मार्च के बाद भगवान राम का नारा बुलंद करना होगा। भाजपा सरकार में बहू व बेटियां सुरक्षित हैं।