{"_id":"5d5656898ebc3e6cea177e1a","slug":"cm-will-install-21-feet-tall-atal-bihari-vajpayee-statue-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्य तिथि पर योगी का एलान, उनकी 25 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा लगाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्य तिथि पर योगी का एलान, उनकी 25 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा लगाएंगे
Fri, 16 Aug 2019 03:55 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 16 Aug 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को लोकभवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। सीएम ने 25 दिसंबर को लोकभवन में अटल जी की 25 फुट की प्रतिमा का लोकार्पण करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि आज भी सभी की जुबां पर अटल का ही नाम है। हर किसी के मन में उनके लिए सम्मान है। अटल की नजर में कोई भी व्यक्ति छोटा बड़ा नहीं था। वो सदैव कहते थे कि मैं मरने से नहीं डरता हूं, बदनामी से डरता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल के विचार प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उन्होंने राजनीति में पारदर्शिता का काम किया है। उन्होंने अखंड भारत का सपना देखा था। अनुच्छेद 370 हटाकर सरकार ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल एक कवि, एक मंत्री, एक राजनेता, एक पीएम के रूप में हमेशा अटल रहे हैं। मूल्यों औऱ आदर्शों के लिए वो हमेशा प्रतिबद्ध थे। लखनऊ लंबे वक्त तक उनकी कर्मभूमि रही औऱ उन्होंने लखनऊ को हमेशा से ही प्राथमिकता दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल के सम्मान में प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। लखनऊ में बने इकाना स्टेडियम का नाम अटल के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही लखनऊ में चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रक्रिया में है।
बलरामपुर में केजीएमयू का सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जिसे कालांतर में मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। यही नहीं 18 मंडलों में आवासीय विद्यालय भी अटली के नाम पर बनेंगे। अटल के नाम पर प्रदेश सरकार बटेश्वर में स्मारक भी बना रही है। अटल की स्मृति में डीएवी कॉलेज, कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए भी 5 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

इससे पहले कार्यक्रम का संचालन कर रहे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उनसे जुड़े कई दिलचस्प बातों को भी सुनाया। उन्होंने कहा कि अटल से बहुत कुछ सीखने को मिला है। वो हमेशा व्यक्ति को जोड़ने का काम करते थे तोड़ने का नहीं। उनकी सभा को सुनने के लिए विपक्ष के भी लोग आया करते थे।
वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अटल विहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भले ही आज अटल जी इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वह अपने विचारों के माध्यम से हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे। वो सिर्फ शरीर से हमारे साथ नहीं हैं लेकिन विचारों से आज भी अटल हमारे साथ हैं।

अटल ने कहा था कि कांग्रेस के लोग आज हमारे ऊपर हंस रहे हों, लेकिन एक दिन भाजपा की 300 से ज्यादा सीटें हमारी होंगी। उन्होंने कहा कि आज अटल का आशीर्वाद सबके साथ है। अटल जी के मन मे कभी भी घमंड नहीं आया। प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए भी उनको अहंकार कभी छू नहीं पाया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हृदय नारायण दीक्षित, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हृदय नारायण दीक्षित, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।