फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm will inaugrate hunar haat today

अवध शिल्प ग्राम में केंद्रीय मंत्री ने की हुनर हाट की शुरुआत, आज मुख्यमंत्री करेंगे औपचारिक उद्घाटन

Sat, 23 Jan 2021 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
cm will inaugrate hunar haat today
हुनर हाट में कुल्हड़ में चाय का लुत्फ लेते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। हुनर हाट से देश की पारंपरिक शिल्पकारी और दस्तकारी की विरासत को मजबूती व पहचान मिली है। देश के विभिन्न शहरों में लग रहे हुनर हॉट शिल्पकारों और दस्तकारों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। लोग करोड़ों रुपयों की स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करते हैं। पिछले करीब पांच सालों में हुनर हाट से पांच लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं। यह बात अवध शिल्प ग्राम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कही। वह शुक्रवार को वोकल फॉर लोकल थीम पर शुरुआत की गई 24वें हुनर हॉट में मीडिया से बात कर रहे थे। हुनर हाट का औपचारिक उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लखनऊ के हुनर हाट में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकार, शिल्पकार और कारीगरों के स्वदेशी उत्पादों के 500 स्टॉल लगाए गए हैं। गोवा, चंडीगढ़, असम, केरला, मणिपुर, मेघालय, नद्वगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर लद्दाख, झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से शहरों के दस्तकार, शिल्पकार व कारीगर अपने हुनर को लेकर पहुंचे हैं। लाख की चूड़ियां, पशमीना शॉल, बनारसी साड़ी, कोटा सिल्क, ब्लॉक प्रिंट, चिकनकारी, ब्रॉस पीतल के आइटम, कालीन जैसे स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के लजीज व्यंजन भी लोगों के चखने के लिए तैयार हैं। हुनर हाट के उत्पाद वेबसाइट www.hunarhaat.org से भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

नामी कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगी शाम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाट की शाम प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगी। कैलाश खेर, विनोद राठौर, शिवानी कश्यप, भूपेंद्र भुप्पी, मिर्जा सिस्टर्स, प्रेम भाटिया, रेखा राज, मुकेश पंचोली, हमसर हयात ग्रुप जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मैसूर, जयपुर, नई दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद, इंदौर, मुंबई, रांची, कोटा, अहमदाबाद, सूरत, पुडुचेरी, कोच्चि शहरों में भी हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुनर हाट के लिए चलेंगी 54 सिटी बसें
अवध शिल्प ग्राम हुनर हाट में जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से 24 जनवरी से 4 फरवरी तक 54 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों से किया जाएगा। बसें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को मिलेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि अहिमामऊ से 10 बसें चलाई जाएंगी। स्कूटर इंडिया से ट्रांसपोर्ट नगर वाया अमौसी होते हुए शिल्प ग्राम के लिए 10 बसें, चारबाग से तेलीबाग होते हुए अवध शिल्प ग्राम तक 12 बसें, चारबाग से हजरतगंज निशातगंज पॉलीटेक्निक होते हुए अवध शिल्पग्राम के लिए 10 बसें, दुबग्गा से अवध अस्पताल, ट्रांसपोर्टनगर के लिए 8 बसें और हजरतगंज से चारबाग तेलीबाग होते हुए 4 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed