{"_id":"672e7e70d1bfbce55f06f8e7","slug":"cm-will-flag-off-double-decker-city-bus-today-lucknow-news-c-13-1-lko1103-944368-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डबलडेकर सिटी बस को आज सीएम दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डबलडेकर सिटी बस को आज सीएम दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
लखनऊ। डबलडेकर सिटी बस से सफर करने का सपना शनिवार को पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डबलडेकर इलेक्ट्रिक एसी सिटी बस को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहले दिन बस स्कूली बच्चों को लेकर गोमतीनगर के अंबेडकर पार्क से होते हुए 1090 चौराहे, जनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते वापस इंदिरागांधी प्रतिष्ठान आएगी। रविवार से आम यात्रियों के लिए नियमित रूप से चलाई जाएगी।
करीब दो महीने पहले लखनऊ में एसी डबलडेकर सिटी बस मुंबई से पहुंची थी। बस को पहले नवरात्र में चलाने की योजना थी, पर चार्जिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण उद्घाटन नहीं हो सका। शनिवार को बस को हरी झंडी दिखाई जाएगी। बस के संचालन को लेकर शुक्रवार को नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से रूट और किराया तय कर दिया गया है। 65 सीटर बस आम जनता के लिए 10 नवंबर से चलनी शुरू होगी। ऐसा अफसरों का कहना है।
यह है रूट
सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक आरके त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय निदेशालय की ओर से बस का रूट और किराया तय कर दिया गया है। कमता बस स्टेशन से एयरपोर्ट मोड़ के बीच बस चलाई जाएगी। करीब 30 किमी. के रूट के लिए न्यूनतम किराया 12 रुपये व अधिकतम 45 रुपये तक होगा। डबल डेकर सिटी बस को नौ जगहों पर ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है किराया
कमता बस स्टेशन से...
हुसड़िया 20 रुपये
इकाना स्टेडियम 25 रुपये
सूडा ऑफिस 25 रुपये
अहिमामऊ 25 रुपये
अवध शिल्पग्राम 30 रुपये
उतरेटिया 35 रुपये
रमाबाई मैदान 40 रुपये
ट्रांसपोर्टनगर 40 रुपये
एयरपोर्ट मोड़ 45 रुपये
हवाई अड्डा मोड़ से...
ट्रांसपोर्टनगर 12 रुपये
रमाबाई मैदान 20 रुपये
उतरेटिया 25 रुपये
अवध शिल्पग्राम 30 रुपये
अहिमामऊ 35 रुपये
सूडा ऑफिस 35 रुपये
इकाना स्टेडियम 35 रुपये
हुसड़िया 40 रुपये
कमता बस स्टेशन 45 रुपये