फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM secretariat returns the proposal of teachers recruitment

विशेष शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव वापस

Tue, 04 Feb 2014 03:40 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
CM secretariat returns the proposal of teachers recruitment

राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेजों में कक्षा 9 से 12 तक के नि:शक्त बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय ने वापस कर दिया है।

विज्ञापन


सचिव मुख्यमंत्री ने आपत्ति लगाते हुए पूछा है कि 5280 शिक्षकों की भर्ती की जानी है, लेकिन प्रस्ताव 2486 का किया गया है।

इसी तरह पूछा गया है कि इनका मानदेय कितना होगा और यह कहां से आएगा। यही नहीं भर्ती प्रक्रिया को भी स्पष्ट करने को कहा गया है।

दरअसल केंद्र सरकार समेकित शिक्षा योजना के तहत नि:शक्त बच्चों की पढ़ाई के लिए इंटर कॉलेजों में विशेष शिक्षकों को रखना चाहती है।

इसके लिए राज्यों से प्रस्ताव मांगा गया था। उत्तर प्रदेश ने भी 5280 विशेष शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र ने इन पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इसके आधार पर ही शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इसमें सिर्फ 2486 शिक्षकों की भर्ती की अनुमति मांगी गई थी।

इसमें यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया क्या होगी, उनका मानदेय कितना होगा और कार्यदायी संस्था के माध्यम से चयनित किया जाएगा या फिर कोई और प्रक्रिया होगी। इसके चलते यह प्रस्ताव वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय अब इन खामियों को दूर करते हुए पुन: शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है, ताकि जुलाई में नया सत्र शुरू होने से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed