फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM said: Road will be built if the distance between two villages is more than one kilometer

सीएम बोले: दो गांवों के बीच एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी होने पर बनेगी सड़क, रोड की होगी पांच साल की गारंटी

Fri, 17 Nov 2023 09:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 17 Nov 2023 09:22 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि नई बनने वाली हर सड़क की पांच साल की गारंटी हो। कोई खराबी आने पर निर्माता एजेंसी ही पुनर्निमाण करे। 

विज्ञापन
CM said: Road will be built if the distance between two villages is more than one kilometer
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जहां भी दो गांवों के बीच एक किलोमीटर से ज्यादा का फासला होगा उन्हें पक्के मार्गों से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में इस तरह के 959 गांव हैं जिन्हें आपस में जोड़ने के लिए 1392 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी और इन मार्गों की कुल लंबाई एक हजार किलोमीटर से ज्यादा है। ऐसे गांवों के तेज विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई बनने वाली हर सड़क की पांच साल की गारंटी हो। कोई खराबी आने पर निर्माता एजेंसी ही पुनर्निमाण करे। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों के अधूरे भवनों पर नाराजगी जताई। इसके लिए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण में नई तकनीक अपनाने पर भी जोर दिया, ताकि कम लागत में टिकाऊ सड़कें बनाई जा सकें। योगी ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के कामकाज की समीक्षा की। इसमें उन्होंने निर्माण कार्यों में आईआईटी, एकेटीयू व एमएमएमयूटी जैसे संस्थानों से सहयोग लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंत्रियों को मौका मुआयना की नसीहत
सीएम ने भवन निर्माण के कार्यों तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि परियोजनाओं में देरी से न केवल लागत बढ़ती है, बल्कि आमजन को सेवाओं का लाभ समय से नहीं मिल पाता। कहा कि विभागीय मंत्री परियोजनाओं की नियमित अंतराल पर समीक्षा करें। मौका-मुआयना करें और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग के लिए बनेगी नीति
सीएम ने कहा कि नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने तक आउटसोर्सिंग से युवाओं को जोड़ें। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट) जैसे राष्ट्रीय परीक्षा को आधार मानकर उनकी योग्यता का प्रारंभिक आकलन किया जा सकता है। ऐसे युवाओं को नियमित सेवा में भारांक दिए जाएं। इस संबंध में नीति प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफिया न ले सकें ठेके
सीएम ने दोहराया कि किसी परियोजना में माफिया व अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को स्थान न मिले। उनके करीबी, रिश्तेदारों व गुर्गों को भी ठेके-पट्टे से दूर रखा जाए। कहा कि ग्रामीण मार्गों से अन्य जिला मार्ग और अन्य जिला मार्गों से प्रमुख जिला मार्ग में श्रेणी परिवर्तन के लिए नई नीति तैयार की जाए।


चौड़े किए जाएं ग्रामीण मार्ग 
-अयोध्या में रामपथ एवं भक्ति पथ के निर्माण में पहली बार वाइट टॉपिंग व स्टैम्प्ड कंक्रीट तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे प्रयोग अन्य स्थानों पर किए जाएं।
- यातायात व अन्य स्थितियों को देखते हुए ग्रामीण मार्गों का चौड़ीकरण हो। इसपर आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए जाएं।
- सभी स्टेट हाईवे व अन्य मार्गों की जीआईएस मैपिंग कराई जाए। इससे उनकी स्थिति का पूरा ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed