फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm pays tribute to pandit deendayal upadhyay on jayanti in lucknow with other leaders

पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को ही साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी: मुख्यमंत्री योगी

Wed, 25 Sep 2019 10:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 25 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
cm pays tribute to pandit deendayal upadhyay on jayanti in lucknow with other leaders
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसंघ के संस्थापकों में शामिल रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को ही साकार कर रहे हैं। उन्हीं की राह पर चलते हुए मोदी ने समाज में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के कल्याण पर योजनाओं को केंद्रित किया है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी कहा कि पंडित जी का सपना हर सिर को छत तथा हर पेट को भोजन था। मोदी ने इसी नीति का संकल्प लेकर योजनाएं शुरू की हैं। जिसके तमाम उदाहरण हैं। वह बुधवार को यहां उपाध्याय की जयंती पर चारबाग स्थित पं. दीनदयाल स्मृतिका में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


इस बीच, उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के पदाधिकारियों, सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्षदों और अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में सभी बूथों पर उपाध्याय की जयंती मनाई और उनके स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त अभियान, जल संरक्षण जैसे मुद्दों का लोगों को महत्व समझाकर उपाध्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, वंचित और शोषित वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का सपना देखा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे ही साकार रूप देने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, गरीबों के घर में मुफ्त बिजली कनेक्शन, गरीब को अनाज जैसे काम इसका प्रमाण हैं।

उपाध्याय की चिंता समाज का अंतिम व्यक्ति

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्रवाद की बात करने के लिए जनसंघ की नींव पड़ी। देश में राजनीतिक अराजकता खत्म करने के लिए जनसंघ का जन्म हुआ। जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल उपाध्याय जी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सिर पर छत, उसके  बच्चों की पढ़ाई और गरीबों को दवाई का सपना देखते थे। मोदी व योगी सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महापौर संयुक्ता भाटिया, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, ब्रजेश पाठक, स्वाती सिंह, सांसद जगदम्बिका पाल,  महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed