{"_id":"c9f8158b28f7901d6b764f5ac80d9bb1","slug":"cm-mulayam-says-upa-gov-not-brave","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम बोले, कांग्रेस और भाजपा बेहद चालाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम बोले, कांग्रेस और भाजपा बेहद चालाक
अखिलेश बाजपेई/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Mar 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों बहुत चालाक हैं और साजिशन सपा सरकार पर आरोप लगाते हैं।
केंद्र में एक डरपोक और कमजोर सरकार है जो देश की सीमाओं की रक्षा भी नहीं कर पा रही हैं।
चीन लगातार हमारे देश की सीमाओं का अतिक्रमण कर रहा है। महंगाई और भ्रष्टाचार को रोकने में भी कांग्रेस सरकार असमर्थ हैं।
भाजपा और कांग्रेस दोनों की नीतियां गरीब, पिछड़ों और वंचितों को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। इसलिए कांग्रेस व भाजपा को सत्ता से दूर रखना जरूरी है।
वहीं मुख्यमंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश बदलाव चाहता है। विपक्षियों के पास राज्य सरकार के विरुद्ध बहुत कुछ कहने को नहीं है। इसलिए आपस में साठगांठ कर आरोप लगा रहे हैं।
गन्ना किसानों को लेकर सरकार पर आरोप निराधार हैं। सरकार ने किसानों का बकाया भुगतान करने के लिए चीनी मिलों को 900 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
वर्ष 2016 तक गांवो को 16-18 घंटे और शहरों को 20-24 घंटे बिजली आपूर्ति का संकल्प भी पूरा किया जाएगा।