फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm meeting with officers on bulandshahr issue

बुलंदशहर कांड: सीएम ने आधी रात अफसरों को किया तलब, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Wed, 05 Dec 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
cm meeting with officers on bulandshahr issue
सीएम योगी - फोटो : डेमो

बुलंदशहर में हुई हिंसा और इंस्पेक्टर की हत्या व लखनऊ में भाजपा नेता की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देर रात अफसरों को तलब किया और कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर की घटना में मारे गए सुमित व लखनऊ में भाजपा नेता प्रत्यूष मणि के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन


बुलंदशहर की घटना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना की गंभीरता से जांच कर गौकशी में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है।
विज्ञापन


ऐसे में गौकशी से संबंध रखने वाले प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सभी को समयबद्ध रूप से गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि 19 मार्च 2017 से अवैध स्लॉटर हाउस को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि  जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि ज़िले स्तर पर ऐसे अवैध कार्य न हो यह उनकी सामूहिक ज़िम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को इस आदेश का ज़िले स्तर पर कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है। योगी ने निर्देश दिए कि एक अभियान चलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने वाले तत्वों को बेनकाब किया जाए और इस प्रकार की साजिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में हुई भाजपा नेता प्रत्यूष मणि की हत्या को लेकर भी अफसरों से जवाब-तलब किया। अफसरों ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और शेष लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

योगी ने सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करके कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, डीजीपी ओम प्रकाश सिंह, एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार और डीजी इंटेलीजेंस भवेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed