{"_id":"688caeb903828c167b094edb","slug":"cm-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1319515-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दरोगा से भी गाली-गलौज करने का आरोप
- बीकेटी पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। बीकेटी के भौली गांव निवासी अवधेश लोधी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करते हुए एक वीडियो वायरल किया। आरोपी पर वीडियो में थाने में तैनात दरोगा राजन सिंह को गाली-गलौज करने का भी आरोप है। दरोगा ने अवधेश के खिलाफ बीकेटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
दरोगा के मुताबिक 28 जुलाई को उन्हें वीडियो मिला, जिसे अवधेश ने वायरल किया था। वीडियो में मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी। आरोपी ने वीडियो में दरोगा का व्यक्तिगत नाम लेकर उन्हें व थाने के अन्य पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को गाली-गलौज किया था। मुस्लिम संप्रदाय को लेकर भी गलत बोला था। दरोगा के मुताबिक वीडियो वायरल होने से विभिन्न संप्रदायों के बीच दुश्मनी और सौहार्द बिगड़ सकता है। दरोगा का आरोप है आरोपी की हरकत के कारण उनका काफी अपमान हुआ है। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।