Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Grid Scheme roads should be completed by January at any cost: CEO

जनवरी तक हर हाल में पूरी हों सीएम ग्रिड योजना की सड़कें : सीईओ

Wed, 26 Nov 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
CM Grid Scheme roads should be completed by January at any cost: CEO
​निरीक्षण करती टीम।
लखनऊ। सीएम ग्रिड (मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम) के तहत शहर में बन रही सात सड़कों का काम समयसीमा के भीतर जनवरी तक हर हाल में पूरा किया जाए। यह निर्देश मंगलवार को निरीक्षण के दौरान सीएम ग्रिड योजना के सीईओ महेंद्र बहादुर सिंह ने दिए। उन्होंने गोल मार्केट चौराहे के पास मॉडल रूप में तैयार किए गए चौराहे का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

योजना के तहत 186 करोड़ रुपये से सात प्रमुख सड़कों को स्मार्ट स्वरूप दिया जा रहा है। बीते वर्ष 12 अक्तूबर को नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने शिलान्यास करते हुए इन सड़कों को 15 माह में तैयार करने की घोषणा की थी। अब काम शुरू हुए एक वर्ष बीत चुका है और तीन महीने की समयसीमा शेष है। सीईओ ने साइट पर निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता न हो और सभी कंपोनेंट तय समय में पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

स्मार्ट सड़क कार्य में बिजली के केबल भूमिगत, उनके लिए डक्ट निर्माण, नए डिवाइडर, फुटपाथ का सुंदरीकरण, किनारों पर पार्किंग डिजाइन, नए पोल, हरियाली के लिए पौधारोपण और चौराहों के पास बोलार्ड लगाने जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग की देरी से अटक रहा काम
प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल मिश्रा के अनुसार, सड़क निर्माण के साथ भूमिगत केबलिंग का कार्य पूरा कर दिया गया है, लेकिन बिजली विभाग से शटडाउन न मिलने से इसे अभी चालू नहीं किया जा सका है। कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर सड़क के बीच आ रहे हैं, जिन्हें शिफ्ट करना जरूरी है। कई पोल भी हटाए जाने बाकी हैं। एक बार कुछ समय के लिए शटडाउन दिया गया था, लेकिन उसके बाद लगातार प्रयासों के बावजूद बिजली विभाग से अनुमति नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने इस मुद्दे पर बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल संवाद करने को कहा।
बनाई जा रहीं ये सात सड़कें
1. कालीदास चौराहा–सिविल अस्पताल चौराहा–हजरतगंज मार्ग और डीएसओ चौराहा–सिविल अस्पताल चौराहा–पार्क रोड
2. विश्वविद्यालय मार्ग–आरबीएल रोड चौराहा–हनुमान सेतु रोड बंधा

3. गोल मार्केट चौराहा–माउंटफोर्ड–श्याम सत्संग–हार्नर स्कूल–नया हनुमान मंदिर–विदिशा पार्क–मंदिर मार्ग–कपूरथला चौराहा–अलकापुरी तिराहा

4. ताड़ीखाना डिवाइडर रोड–पप्पू जनरल स्टोर–विंध्याचल मंदिर–सेक्टर क्यू–बाटी चोखा रेस्टोरेंट

5. पुरनिया अलीगंज रोड–सावित्री अपार्टमेंट–गोयल चौराहा–मामा तिराहा–जनगणना निदेशालय–कुर्सी रोड पेट्रोल पंप

6. तेलीबाग में इग्नू मोड़–एलेन हाउस स्कूल

7. रजनीखंड पावर हाउस–सैनिक ढाबा रायबरेली रोड

निरीक्षण करती टीम।

निरीक्षण करती टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed