फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm, governor and other leaders wishes people gappy independence dat and happy raksha bandhan

यूपी: राज्यपाल, सीएम समेत कई नेताओं ने दी स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की बधाई

Thu, 15 Aug 2019 12:46 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 15 Aug 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
cm, governor and other leaders wishes people gappy independence dat and happy raksha bandhan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद के सभापति रमेश यादव व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत तमाम मंत्रियों व नेताओं ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों से राष्ट्र की स्वाधीनता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने और प्रदेश के विकास में सहयोग की अपील की है। उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान का संकल्प लें। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिंतन करने और देशभक्तों के सपनों को पूरा करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व कर्तव्य आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की बधाई दी है। इनके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ  मोती सिंह, जय प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप शाही, चेतन चौहान, चौधरी लक्ष्मी नारायण, दारा सिंह चौहान, आशुतोष टंडन, धर्मपाल सिंह, ब्रजेश पाठक व सतीश महाना ने भी बधाई दी है। इनके साथ ही जय प्रकाश निषाद, डॉ. महेंद्र सिंह, अनिल राजभर, उपेंद्र तिवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी समेत अन्य मंत्रियों ने भी स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed