{"_id":"5c00e9edbdec22415d459ce6","slug":"cm-founded-the-stone-for-hostel-building-for-sc-and-st-students-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में एससी-एसटी छात्रों के छात्रावास का सीएम ने किया भूमिपूजन, छात्रों से किया सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में एससी-एसटी छात्रों के छात्रावास का सीएम ने किया भूमिपूजन, छात्रों से किया सीधा संवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बलरामपुर के आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में एससी एसटी छात्रों के लिए 25 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे छात्रावास का भूमिपूजन किया । इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बलरामपुर के लोगों को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही सीएम ने छात्रों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्यओं को जाना। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलू सिंह, डीएम कृष्णा करुणेश तथा देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ योगी मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सीएम राजकीय हेलीकॉप्टर से नंदिनी नगर महाविद्यालय गोंडा के लिए निक गए।
विज्ञापन
बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार से बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने श्रावस्ती पांडेपुरवा प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से बातचीत कर उनकी शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने कक्षा तीन की छात्रा से हिंदी पाठ पढ़ने को भी कहा। जब छात्रा हिंदी नहीं पढ़ पायी तो उन्होंने वहां मौजूद शिक्षिका की जमकर क्लास लगाई थी।
विज्ञापन