फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm begins man ki baat with youngsters

सीएम योगी बोले- नामुमकिन को मुमकिन में बदलने का नाम ही मोदी, राम मंदिर का रास्ता जरूर निकलेगा

Fri, 22 Feb 2019 02:47 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 22 Feb 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
cm begins man ki baat with youngsters
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं से अपनी मन की बात कही।उन्होंने कहा कि नामुमकिन को मुमकिन में बदलने का नाम ही मोदी है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राम मंदिर का रास्ता जरूर निकलेगा। उन्होंने  'भारत के मन की बात-मोदी जी के साथ' अभियान के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए युवाओं से संवाद किया। यह संवाद, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी के युवाओं से हुआ। दो तरफा संवाद कार्यक्रम का सभी 80 लोकसभा क्षेत्र में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के जरिए 2 लाख से अधिक युवाओं से मन की बात सीएम योगी ने की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा मोदी जी ही देश के युवाओं को नेतृत्व दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक आदमी के जीवन में क्या परिवर्तन ला सकते हैं इसके बारे में सबको सोचना चाहिए। इंजीनियरों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दें। उन्होंने कहा कि आज का युवा समाज के लिए काम करना चाहता है। इस दौरान जीवन स्तर को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं ने अपनी बात रखी। 

विज्ञापन


योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जब काम करने के लिए आगे बढ़ा तो प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में यूपी नंबर 17 वे नंबर था। अब इसमें सुधार हुआ है। कुंभी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कल तक इक्कीस करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्वच्छ कुंभ और सुरक्षित कुंभ में प्रधानमंत्री के संदेश को साकार किया। पहले के लोग इलाहाबाद में मेला कराते थे हम प्रयागराज में करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने पिछले एक साल में चलाए गए अभियानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में चलाए गए अभियान कारगर साबित हुए हैं। इसमें स्वच्छता, पेयजल व वैक्सिनेशन से व्यापक परिवर्तन हुआ है। इस दौरान सीएम योगी नए नियुक्त 250 शिक्षकों को भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed