सीएम योगी बोले- नामुमकिन को मुमकिन में बदलने का नाम ही मोदी, राम मंदिर का रास्ता जरूर निकलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने कहा मोदी जी ही देश के युवाओं को नेतृत्व दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक आदमी के जीवन में क्या परिवर्तन ला सकते हैं इसके बारे में सबको सोचना चाहिए। इंजीनियरों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दें। उन्होंने कहा कि आज का युवा समाज के लिए काम करना चाहता है। इस दौरान जीवन स्तर को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं ने अपनी बात रखी।
योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जब काम करने के लिए आगे बढ़ा तो प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में यूपी नंबर 17 वे नंबर था। अब इसमें सुधार हुआ है। कुंभी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कल तक इक्कीस करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्वच्छ कुंभ और सुरक्षित कुंभ में प्रधानमंत्री के संदेश को साकार किया। पहले के लोग इलाहाबाद में मेला कराते थे हम प्रयागराज में करा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने पिछले एक साल में चलाए गए अभियानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में चलाए गए अभियान कारगर साबित हुए हैं। इसमें स्वच्छता, पेयजल व वैक्सिनेशन से व्यापक परिवर्तन हुआ है। इस दौरान सीएम योगी नए नियुक्त 250 शिक्षकों को भी संबोधित किया।