{"_id":"5c7adbfdbdec22737e6b1289","slug":"cm-angry-over-officers-says-better-law-and-order-is-must","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज सीएम ने कसे अफसरों के पेंच, कहा-बेहतर कानून व्यवस्था है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज सीएम ने कसे अफसरों के पेंच, कहा-बेहतर कानून व्यवस्था है जरूरी
Sun, 03 Mar 2019 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देर शाम प्रदेश के पुलिस अफसरों के पेंच कसे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अफसरों से कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था जरूरी है। हाल के दिनों में जिलों में हुई लूट की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने में विफल रहने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अफसरों को महाशिवरात्रि व होली पर सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश को तेजी से विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था जरूरी है। इसलिए इस मोर्चे पर किसी प्रकार की ढील न देने की नीति अपनाई गई है। अपराधियों में कानून का भय तभी दिखेगा, जब पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी। अपराधियों को जेल भेजेगी और आम जनता को सुरक्षा का एहसास कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लूट की घटनाओं से आम जनता का पुलिस के प्रति भरोसा डगमगाता है। ऐसी घटनाओं को जल्द सुलझाकर दोषियों को जेल भेजने का निर्देश दिया। लूट की घटनाओं से संबंधित जिलों के पुलिस कप्तानों से वह सीधे भी मुखातिब हुए और उनसे जवाब-तलब किया। मुख्यमंत्री ने त्योहारों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों के आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराई जाए। होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। पिछले वर्षों में हुई घटनाओं के आधार पर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर प्रभावी एहतियाती कार्रवाई की जाए। इस मौके पर प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार, डीजीपी ओपी सिंह, डीजीपी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार व आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।