लोगों ने साजिश की, हम डगमगाए लेकिन सरकार बनाएंगे: अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कई रथ चले हैं और जनता से सहयोग मांगने के लिए दल निकले हैं। अखिलेश ने कहा कि मुझे खुशी है कि जहां नेताजी ने रथ चलाया वहीं मुझे तीसरी बार रथ चलाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा, मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे साथी जो पहली रथयात्रा के दौरान मौजूद थे वे आज तीसरी यात्रा के दौरान भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार कुछ नौजवान भी जुटे हैं मैं उनका शुक्रगुजार हूं।
सीएम ने कहा, ये ऐताहिसक यात्रा है और अगर यूपी की जनता चाहेगी तो इतिहास दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा, हम रथ के माध्यम से जनता से अपील करने निकले हैं। अखिलेश ने कहा, हालांकि ये रथ 3 अक्तूबर को चल जाना चाहिए था लेकिन कुछ परिस्थितियों के चलते इसमें व्यवधान आया।
उन्होंने कहा, चुनाव करीब और कोशिश करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच पहुंच सकूं ताकि उत्तर प्रदेश में दोबारा सपा सरकार बन जाए। उन्होंने कहा, तमाम दल हैं, हमें और आपको तुलना करने का मौका भी मिलेगा। जनता देखेगी कि किस सरकार का काम बेहतर है। इस दौरान सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और कहा कि सरकार ने चार साल लगातार काम किया है और हमने नेताजी के घोषणा पत्र को जमीन पर उतारने की पूरी कोशिश की। सीएम ने कहा, लोगों ने हमारे खिलाफ साजिशें कीं, हम डगमगाए भी लेकिन सरकार हम ही बनाएंगे।