फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh Yadav orders to officers for Ayodhya issue.

अयोध्या में हलचल बढ़ी, अखिलेश ने दिए सख्त आदेश

Wed, 23 Dec 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Dec 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh Yadav orders to officers for Ayodhya issue.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पत्थर लाए जाने की सूचना का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव गृह को वहां की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, किसी भी दशा में कानून-व्यवस्था बिगड़ने न दी जाए। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाए और आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


अयोध्या के ताजा घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने मंगलवार की सुबह अपने आवास पर उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाकर पूरे मामले की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा, डीजीपी जगमोहन यादव, एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी, एडीजी अभिसूचना जेएल त्रिपाठी के अलावा फैजाबाद के एसएसपी व डीएम भी बुलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने अयोध्या मसले पर मीडिया में आई खबरों की सच्चाई पता लगाने के साथ अफसरों से भी वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

हर ‌गतिविधि की सूचना दें

CM Akhilesh Yadav orders to officers for Ayodhya issue.

उन्होंने इस मामले में अदालत के आदेश और वहां हो रही गतिविधियों के मद्देनजर यह स्पष्ट किया कि किसी भी तरह अदालती आदेश की अवमानना या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अफसरों से साफ कहा कि अयोध्या में हो रही हर गतिविधि की सूचना उन तक तत्काल पहुंचाई जाए। प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी के साथ ही अन्य अफसरों से कहा, वे यह समझ लें कि किसी भी दशा में वहां कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक माहौल खराब न हो।

किसी को भी कानून अपने हाथ में न लेने दिया जाए और अदालत के आदेशों के विपरीत कोई कार्रवाई न हो सके। इसके लिए यदि सख्त कदम उठाने पड़ें तो उठाए जाएं।

एडीजी अभिसूचना से कहा गया कि वे अयोध्या की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखें। एडीजी कानून-व्यवस्था को जिले के अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed