मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के पहले एसी बस अड्डे का लोकार्पण मंगलवार को किया। इसकी खूबसूरती से गदगद सीएम ने परिवहन निगम के अफसरों से कहा कि दूसरे शहरों में भी एयरपोर्ट स्टाइल के बस अड्डे बनवाओ।
पहले एसी बस स्टॉप के उद्घाटन पर बोले सीएम- एयरपोर्ट स्टाइल में बनवाओ और बस अड्डे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम सीएम कैसरबग बस अड्डे की पोर्टिको में उतरे। साथ में मौजूद थे पूर्व परिवहन मंत्री यासर शाह।
लोकार्पण करते हुए परिवहन निगम के चेयरमैन प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव (परिवहन) आराधना शुक्ला एवं प्रबंध निदेशक मृत्युंजय कुमार नारायण को निर्देश दिए कि ऐसे बस अड्डे और बनवाओ।मथुरा एवं नीमसार में बन रहे बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए, जिससे धार्मिक स्थल जाने वाले लोगों को सहूलियत मिले।
कैसरबाग बस अड्डे पर ही सीएम ने साधारण व लोहिया सेवा की 10 बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें पांच-पांच बसें कैसरबाग और चारबाग अड्डे से चलेगी। लोहिया बस का साधारण बस के सापेक्ष 25 फीसदी किराया कम होगा। लखनऊ से वाया इटावा, आगरा होते हुए जयपुर के लिए दो साधारण बस का शुभारंभ कर दिया।
रोजाना लखनऊ के चारबाग और जयपुर से एक-एक बस चलेगी। अब यात्री महज 588 रुपये के किराये में साधारण बस से लखनऊ से जयपुर का सफर कर सकेंगे। जबकि लखनऊ से कन्नौज के लिए दो बसों का संचालन कैसरबाग बस अड्डे से शुरू हुआ। ये बसें मल्लावां होकर गंतव्य को जाएंगी।