फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh Yadav comments over BJP protest.

अखिलेश बोले, 'भाजपाई आते तो मैं रिटर्न गिफ्ट देता'

Tue, 07 Jul 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Jul 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh Yadav comments over BJP protest.

भले ही सांसदों के धरने और पीएम को सीएम के पत्र को मुद्दा बनाकर सपा-भाजपा एक दूसरे पर हमले बोल रहे हों लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ी संजीदगी से पूरे मामले पर अपनी खामोशी तोड़ी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जमाना रिटर्न गिफ्ट का है, सांसद हमें ज्ञापन देते तो हम भी उन्हें कुछ देते। प्रदेश और केंद्र को एक दूसरे की जरूरत है।

राजधानी में सोमवार को भाजपा और सपा नेता तल्ख अंदाज में पत्रकारों से रूबरू थे। लेकिन, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सांसदों के धरने पर सधे अंदाज में प्रतिक्रिया दी। टकराव जैसी बातें नहीं कही।
विज्ञापन


उन्होंने धरनास्थल पर भीड़ को लेकर जरूर चुटकी ली। अपने सरकारी आवास पर दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों के खास आग्रह पर केवल भाजपा सांसदों के धरने से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश बोले, फिर प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा

CM Akhilesh Yadav comments over BJP protest.

सीएम ने कहा, विधानसभा के सामने सांसदों ने धरना दिया। (चुटीले अंदाज में) बड़ी संख्या में लोग आए। हालांकि तत्काल बोले, मैं उनकी गिनती पर नहीं जाऊंगा। उन्हें ज्ञापन देना था। हमें लग रहा था वे मिलने आएंगे लेकिन नहीं आए। कहा, अब जमाना रिटर्न गिफ्ट का है। वे ज्ञापन सौंपते तो हम भी उन्हें कुछ देते।

शायद उनका आशय था कि वे प्रदेश की समस्याएं सांसदों को बताते। सीएम ने कहा, जितना उन्हें (भाजपा सांसदों को) हमसे चाहिए, उतना ही हमें भी केंद्र सरकार से जरूरत है। वह बोले, मैं फिर प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा।

उम्मीद है, यूपी को ज्यादा लाभ मिलेगा, प्रदेश को ज्यादा मदद मिलेगी। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली घटनाओं से जुड़ा सवाल होने पर उन्होंने हाथ जोड़े और मुस्कुराते हुए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed