फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh yadav awarded scientist and youths

'गालीकांड' पर अखिलेश की सलाह, राखी बांधकर माफी मांग लो, सब खत्म हो जाएगा!

Sat, 23 Jul 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav awarded scientist and youths
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वैज्ञानिकों व विद्वानों को सम्मानित किया - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों दो दलों के बीच इस बात का कॉम्पटीशन चल रहा है कि कौन कितना बुरा बोल सकता है। अब तो स्थिति ये है कि जो बोलो सोच-समझकर बोलो, पता नहीं कब प्रदर्शन शुरू हो जाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मायावती का नाम लिए बगैर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा वालों को तो कम से कम यह सोचना चाहिए था कि जब हम बुआ बोलते हैं तो उन्हें भी बुआ बोल देना चाहिए था।
विज्ञापन


अब भाजपा वालों को जल्दी मौका मिलने वाला है। अगले महीने रक्षाबंधन आने वाला है। राखी बांधकर माफी मांग लो, सब खत्म हो जाएगा। रक्षाबंधन तो पहले भी आप दोनों ने मिलकर मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास पांच पर शिक्षकों, वैज्ञानिकों व संस्कृत विद्वानों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

'अदब के लिए जाने-जाने वाले शहर में ऐसी भाषा का इस्तेमाल गलत'

cm akhilesh yadav awarded scientist and youths

मुख्यमंत्री अखिलेश ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी पार्टी के लोगों ने भी क्या मंच से कमाल कर दिया। किस तरह की भाषा इस्तेमाल की गई। जो शहर अदब व सम्मान के लिए जाना जाता है, वहां इस तरह की भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया गया।

अखिलेश बोले, अपशब्द को सही नहीं ठहराया जा सकता। किसी भी महिला व बच्चियों के प्रति ऐसी भाषा का उपयोग बिल्कुल नहीं होना चाहिए, लेकिन बयान का दूसरा हिस्सा बिल्कुल सच है।

सबने यही कहा कि बहुजन समाज पार्टी में टिकट तो पैसे से ही मिलते हैं। अगर यह बात सच नहीं है तो बसपा से जो भी निकलकर आ रहे हैं, वे यही आरोप क्यों लगा रहे हैं।

चुनाव पर अखिलेश ने कहा कि मैं तो यही चाहता हूं कि दोनों पार्टियां बिल्कुल सरेंडर न करें जितनी ताकत व हिम्मत हो खूब लड़ें।

हमारी पार्टी के लोग गलती करते तो आप गुंडा कहते

cm akhilesh yadav awarded scientist and youths

मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मसले पर पत्रकारों के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। यदि किसी ने तहरीर दी तो सरकार की जिम्मेदारी है कि उसकी एफआईआर दर्ज हो।

अफसर जांच कर रहे हैं। जिन्होंने गलती की है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ के मंच पर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, यदि यही काम समाजवादी पार्टी के लोग करते तो उन्हें गुंडा कहा जाता।

कांग्रेस हिसाब कम मांग रही है, उन्हें देना ज्यादा है...
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के ‘27 साल यूपी बेहाल’ प्रचार अभियान के सवाल पर कहा कि कांग्रेस कम हिसाब मांग रही है, उन्हें हिसाब ज्यादा देना है। आजादी के बाद यदि सही दिशा में देश चलाया गया होता तो यहां के नौजवानों को नौकरियां मिल रही होतीं। हर स्तर पर देश की तुलना दूसरे देशों से होती।

एम्स के लिए न कांग्रेस ने बुलाया, न भाजपा ने

cm akhilesh yadav awarded scientist and youths

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने दो-दो एम्स के लिए मुफ्त में जमीन दी, लेकिन न तो कांग्रेस ने रायबरेली में एम्स के शिलान्यास में बुलाया और अब हमारे लोग कह रहे हैं कि गोरखपुर एम्स के शिलापट्ट में हमारा नाम तक नहीं लिखा गया।

हमारे हिसाब से तो गन्ना किसानों का 3000 करोड़ बकाया
अखिलेश ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में कहा कि गन्ना किसानों का अब 175 करोड़ रुपये बचा है। पता नहीं कैसे हिसाब-किताब लगाते हैं। हम कल से लेकर आज तक अफसरों से मिलवा रहे हैं, हिसाब-किताब ही नहीं मिल रहा है।

हमारे हिसाब से गन्ना किसानों का अभी 3000 करोड़ रुपये बकाया है। आरोग्य योजना के तहत 7000 करोड़ रुपये देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी यह पैसा मिला ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed