यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने जावेद आब्दी को सिंचाई विभाग का सलाहकार नियुक्त किया है। बता दें कि ये वही जावेद आब्दी हैं जिन्हें रजत जयंती समारोह में अखिलेश के समर्थन में नारे लगाने पर शिवपाल यादव ने मंच से हटाया था।
ये था मामला
2 of 7
जावेद आब्दी
- फोटो : amar ujala
सीएम अखिलेश की तरफ से जारी सूचना के अनुसार सैय्यद जावेद अब्बास जिला अमरोहा को तत्कालिक प्रभाव से सिंचाई विभाग का सलाहकार नामित किया गया है।
3 of 7
जावेद आब्दी
- फोटो : amar ujala
जावेद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन और रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के सलाहकार भी रह चुके हैं।
4 of 7
जावेद आब्दी
- फोटो : amar ujala
ई जिम्मेदारी मिलने पर जावेद आब्दी ने कहा, मंच पर जो हुआ वो पास्ट था। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे निभाऊंगा।
5 of 7
जावेद आब्दी
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह के दौरान उस वक्त माहौल तल्ख हो गया जब शिवपाल यादव ने अखिलेश के समर्थन में नारे लगा रहे जावेद आबिदी को धक्का देकर स्टेज से हटा दिया।