फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh wrote letter to officer for a girl

जानलेवा बीमारी से लड़की को बचाने के लिए आगे आए अखिलेश

Sat, 16 Jan 2016 04:11 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh wrote letter to officer for a girl

गंभीर बीमारी टीबी से जूझ रही 15 वर्षीया रहमत के दर्द का अफसरों को तब पता चला जब मुख्यमंत्री की चिट्ठी पर कार्रवाई शुरू हुई। मुख्यमंत्री का पत्र मिलते ही प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आ गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अफसरों को रहमत का स्वास्थ्य परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि रहमत के शरीर में टीबी फैल गई है, जिससे उसके मुंह के जॉइंट लॉक हो गए हैं। शुक्रवार को सीएमओ ने टीम भेजकर रहमत का चेकअप कराया है।
विज्ञापन


डिबाई के मोहल्ला शेखान निवासी मोहब्बत अली की 15 वर्षीया बेटी रहमत को टीबी की बीमारी हो गई। मोहब्बत अली ने बताया कि धीरे-धीरे टीबी रहमत के पूरे शरीर में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण रहमत के जबड़े लॉक हो गए और उसका मुंह खुलना बंद हो गया। उन्होंने बताया कि रहमत का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार हुआ। ऑपरेशन के बाद उसका मुंह खुला, लेकिन बाद में फिर लॉक हो गया।

सीएम ने हाथों ‌हाथ दिए इलाज के आदेश

cm akhilesh wrote letter to officer for a girl

अब उसका उपचार एम्स दिल्ली में चल रहा है। गरीबी के कारण मोहब्बत अली अपनी बेटी का ठीक प्रकार से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि रहमत के इलाज में डेढ़ से दो लाख का खर्चा आएगा।

इसके बाद मोहब्बत अली ने पत्र के माध्यम से सीएम अखिलेश यादव को अपनी आपबीती सुनाई। पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने डीएम बी.चंद्रकला को पत्र भेजकर रहमत की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है।

शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री का पत्र मिलते ही डीएम ने सीएमओ को मौके पर स्वास्थ्य टीम भेजने के निर्देश दिए। सीएमओ ने मौके पर टीम भेजकर रहमत का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी।

रहमत की जांच रिपोर्ट में पता चला है कि उसके पूरे शरीर में टीबी फैल गई है। इसके कारण उसका जबड़ा लॉक हो गया है। रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। बच्ची का उपचार अलीगढ़ या एम्स में ही हो सकता है। जनपद में उस स्तर का उपचार संभव नहीं है।
डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed