{"_id":"88d0bfdc58891c04865e45075e8a231e","slug":"cm-akhilesh-takes-action-against-sp-leaders-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार विधायकों सहित सपा के 14 बागी नेताओं पर बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विधायकों सहित सपा के 14 बागी नेताओं पर बड़ा एक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Jan 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा के साथ गद्दारी करने वालों और अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ सीएम अखिलेश ने बड़ा एक्शन लिया है।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को हराने पर 14 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया इनमे सीतापुर के चार विधायक भी शामिल हैं। उन्होंने शाहजहांपुर, सीतापुर, फतेहपुर, श्रावस्ती और मिर्जापुर जिलों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार समेत शाहजहांपुर, फतेहपुर, मिर्जापुर और श्रावस्ती के 10 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
सीतापुर के विधायक महेंद्र सिंह , अनूप गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल और मनीष रावत को पार्टी से निकालने के साथ इनके विरुद्ध जांच के लिए कमेटी गठित की गई।
इन नेताओं पर पार्टी के निर्देशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को हराने की वजह से ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इन पर हुई कार्रवाई
फतेहपुर जनपद के पूर्व विधायक केके सिंह. पूर्व राज्यमंत्री अचल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, पूर्व महासचिव ओमप्रकाश गिहार और धीरेन्द्र प्रताप सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
शाहजहांपुर के पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार को 6 साल के लिए सपा से निलंबित कर दिया, गया इन पर अनुशासनहीनता का आरोप है।
श्रावस्ती के जिला पंचायत सदस्य राम अभिलाख यादव को भी 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सीतापुर के सपा के जिलाध्यक्ष शमीमा कौसर सिद्दीकी समेत जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
सीतापुर के विधायक महेंद्र सिंह , अनूप गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल और मनीष रावत को पार्टी से निकालने के साथ इनके विरुद्ध जांच के लिए कमेटी गठित की गई।
मिर्जापुर के जिला पंचायत सदस्य पंचदेव सिंह उर्फ नान्हक सिंह और भोलानाथ पटेल भी छह साल के लिए पार्टी से बाहर किए गए हैं।