{"_id":"585b86a84f1c1b8e03e3aafa","slug":"cm-akhilesh-laid-foundation-of-purvanchal-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती का किनारा अब लोगों के घूमने का नया ठिकाना: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती का किनारा अब लोगों के घूमने का नया ठिकाना: अखिलेश यादव
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को वाराणसी के वरुणा रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया। अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं के लोकार्पण के अलावा समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम अखिलेश ने कहा कि गोमती पर बहुत काम किया गया है। गोमती का किनारा अब लोगों के घूमने का नया ठिकाना है। लोग इसकी मिसाल देंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस का निर्माण होने पर लखनऊ से गाजीपुर का सफर महज चार घंटे का रह जाएगा। ये सभी कार्यक्रम राजधानी में ही लोकभवन में आयोजित किए गए।
विज्ञापन
आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि 353 किलोमीटर लंबे समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बन जाने पर पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा।
विज्ञापन
इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और कृषि, वाणिज्य व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेस-वे के प्रवेश नियंत्रित होने से ईंधन और समय की बचत होगी। प्रदूषण का स्तर भी घटेगा।