{"_id":"8683e6683a80b2897c661eb17557b62c","slug":"cm-akhilesh-inaugurates-medanta-hospital-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के पास है एम्स की टक्कर का अस्पताल: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के पास है एम्स की टक्कर का अस्पताल: अखिलेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Oct 2015 02:59 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के सीजी सिटी में बनने वाले मेदांता अवध सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के निर्माण कार्यों का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह भी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मेदांता ने देश-दुनिया में नाम कमाया। देश के अच्छे अस्पतालों में एम्स के बाद मेदांता का नाम आता है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि लखनऊ मेडिकल की सबसे बड़ी राजधानी होगी और मेंदाता में गरीबों को भी अच्छे इलाज का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में विकास की कई योजनाएं चल रही हैं। यहां जल्द स्टेडियम बनेगा।
विज्ञापन
सरकार के प्रवक्ता के अनुसार मेदांता अवध अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान होगा। इस अस्पताल में 20 से अधिक विशिष्ट रोगों का इलाज होगा।
वहां मरीजों के लिए 30 ऑपरेशन थिएटर, 1 हजार बेड, 300 क्रिटिकल केयर बेड होंगे। अस्पताल का निर्माण 12 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। अस्पताल के खुलने से लगभग 25 हजार लोगों के लिए रोजगार भी उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कहा कि देश में उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा है और मेदांता प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। मेदांता को यूपी में कोई असुविधा नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार सबसे अच्छा काम कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि सपा सरकार भी जनता को काफी सुविधा दे रही है।