फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh announces his candidates list

अखिलेश जारी करेंगे अपने उम्मीदवारों की सूची, प्रत्याशियों के हो सकते हैं अलग सिंबल

Thu, 29 Dec 2016 08:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Dec 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh announces his candidates list
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव अपने 167 उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे, ये जानकारी उनके करीबी सूत्रों ने दी। खबर के मुताब‌िक ये प्रत्याशी अलग-अलग स‌िंबल पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें क‌ि बुधवार को सपा सुप्रीमो ने 325 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी ज‌िसके बाद से पार्टी में खलबली थी। गुरुवार सुबह से ही लखनऊ में मीट‌िंगों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


अख‌िलेश ने ट‌िकट कटने वाले व‌िधायकों से मुलाकात की इसके बाद मुलायम स‌िंह से भी म‌िले। अख‌िलेश के साथ श‌िवपाल ने भी मुलायम स‌िंह से मुलाकात की थी।  चर्चा है क‌ि ये सभी 167 प्रत्याशी सपा के ख‌िलाफ चुनाव लड़ेंगे और खुद अख‌िलेश इनका चुनाव प्रचार करेंगे। कयास लगाया जा रहा है क‌ि अख‌िलेश कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर सपा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा का कहना है क‌ि ट‌िकट को लेकर पार्टी ने सही फैसला ‌ल‌िया है। उन्होंने कहा क‌ि अख‌िलेश के असंतुष्ट होने की बात गलत है। कहा क‌ि जीतने वाले को ही ट‌िकट द‌िया जाता है। हर चुनाव में थोड़ी बहुत नाराजगी होती है। वहीं राम गोपाल यादव का कहना है क‌ि अख‌िलेश मुख्यमंत्री की भूम‌िका में होंगे। वहीं श‌िवपाल के आवास पर कई वर्तमान व‌िधायकों को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सीएम अख‌िलेश के आवास पर सांसद धर्मेंद्र यादव और मंत्री बलराम यादव भी पहुंचे थे वहीं अरव‌िंद स‌िंह गोप और अभ‌िषेक म‌िश्र ने भी मुलाकात की थी। इसी बीच अख‌िलेश यादव मुलायम स‌िंह यादव से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान श‌िवपाल भी मौजूद रहे। मीट‌िंग खत्म होने पर अख‌िलेश और श‌िवपाल न‌िकल गए। वहीं अख‌िलेश के समर्थकों ने सपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी क‌िया।

इस बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव को लखनऊ तलब किया। विकास कल सीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed