फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh address IAS week in lucknow

आईएएस वीक में बोले अखिलेश, रिजल्ट देने वाला अधिकारी होगा मेरा खास

Fri, 16 Dec 2016 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Dec 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh address IAS week in lucknow
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सीएम अखिलेश ने कहा क‌ि समाजवादी पेंशन के नाम पर केंद्र से बहुत खींचा-तानी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि अगर कोई हमसे पूछता है कि किसी योजना का क्या नाम दें तो हम कह देते हैं कि बस समाजवादी जोड़ दो नाम हो जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने बताया, केंद्र सरकार ने कहा था समाजवादी नाम हटा दो वरना हम मदद नहीं देंगे। इस पर सीएम ने कहा क‌ि समाजवादी नाम संविधान में है इसे हम नहीं हटा सके। पैसा देना हो दो वर्ना कोई बात नहीं हम इसे समाजवादी योजना ही कहेंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा क‌ि हम किसी योजना का उद्घाटन कर दें तो पार्टियां कहती हैं कि योजना हमारी थी।

उन्होंने कहा क‌ि अधिकारियों के बारे में कभी-कभी सुनने को मिलता है कि वे दूसरी सरकार के खास हैं लेकिन मैं समझता हूं कि जो अधिकारी हमें रिजल्ट देगा वो मेरा खास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने मेट्रो का काम समय से पूरा करने के लिए आलोक रंजन सहित सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा क‌ि जब मैं नारियल तोड़ रहा था तो लोगों को यकीन नहीं था कि मेट्रो इतनी जल्दी शुरू हो जाएगी। लोगों का कहना था कि अहमदाबाद में तो 14 साल में मेट्रो नहीं चल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed