फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm adityanath says even indonesia follows ramayan

अयोध्या में बोले योगी- सबसे बड़े मुस्लिम देश का नेशनल फेस्टिवल है रामलीला

Wed, 26 Jul 2017 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Jul 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
cm adityanath says even indonesia follows ramayan
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
अयोध्या पहुंचे यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ ने भगवान राम और रामायण के प्रत‌ि अपनी श्रद्धा खुले शब्दों में जाहिर की। उन्होंने कहा ‌कि जो भी भगवान राम की कथा सुनता है वह खुद को धन्य मानता है। सीएम श्रीरामचंद्र दास परमहंस की श्रद्धांजल‌ि सभा में बोल रहे ते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि आप कहीं भी चले जाइए आपको भगवान राम का प्रभाव दिखेगा। कहा क‌ि थाइलैंड चले जाइए, वहां के राजा खुद को राम का वंशज मानते हैं। 
विज्ञापन

योगी ने कहा, सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया की पूरी परंपरा रामायण पर आधार‌ित है। यहां तक क‌ि रामलीला वहां का नेशनल फेस्टिवल है। 

योगी बोले, राम की महिमा दुनियाभर में गाई जा रही है, ऐसे में किसी को भी ये महिमा प्राप्त करने से वंच‌ित नहीं रहना चा‌हिए। इसलिए मैं बारबार अयोध्या आता हूं और आऊंगा इससे किसी को आपत्त‌ि नहीं होनी चाह‌िए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंद‌िर के मुद्दे पर ये बोले योगी

cm adityanath says even indonesia follows ramayan
अयोध्या पहुंचे योगी
मुख्यमंत्री ने साधु से कहा क‌ि समाज को जात‌ि के नाम पर बांटने की जो साजिशें हो रही हैं, इसको हमारे पूज्य संतों को चुनौती के रूप में लेना होगा। 

सीएम ने कहा, काशी और अयोध्या प्राचीनतम नगरी हैं, जिन्होंने दुनिया को सभ्यता का पाठ पढ़ाया है।

वहीं प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, योग को दुनिया के अंदर पीएम ने प्रस्तुत किया है, हम सबको इस पर गौरव की अनुभूति होनी चाह‌िए। इसके साथ ही राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा, दोनों पक्ष बातचीत से विवाद सुलझाने की कोशिश करें और सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर फिर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed