फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर बैठे आपकी समस्याएं हल करेगी ये सीएम हेल्पलाइन, डायल करना होगा यह नंबर

Sat, 25 Nov 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Nov 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
cm -1076 helpline to be launch from new year
डेमो

आम लोगों को घर बैठे फोन से मुफ्त में शिकायत का नया प्लेटफॉर्म देने के लिए प्रस्तावित ‘सीएम हेल्पलाइन-1076’ नए साल से शुरू करने की तैयारी है। यह हेल्पलाइन मौजूदा शिकायत निवारण प्रणाली की अपेक्षा कई खूबियों से लैस होगी। इस पर सभी शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायतों पर कार्रवाई का फीडबैक भी लेने की योजना है। इसके आधार पर ही शिकायत खत्म करने या आगे बढ़ाने की कार्रवाई तय होगी।


 

cm -1076 helpline to be launch from new year
डेमो - फोटो : डेमो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों को अधिकारियों के पास जाकर शिकायत करने के बजाय घर बैठे मुफ्त में सीधे सरकार तक अपनी समस्या पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के रूप में एक नया मंच देने का एलान किया था। सीएम कार्यालय की देखरेख में संचालित होने वाली इस हेल्पलाइन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सरकार को बीएसएनएल से इसके लिए चार अंक का नंबर भी मिल गया है।

cm -1076 helpline to be launch from new year
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ani
इसे लागू करने के काम से जुड़े एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि  ‘सीएम हेल्पलाइन’ आम लोगों के लिए नए साल का सौगात हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध कुछ फोरम अधिकारियों से मिलकर शिकायत करने के लिए हैं तो ऑनलाइन शिकायत के लिए शिकायतकर्ता को कंप्यूटर व इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cm -1076 helpline to be launch from new year
डेमो
प्रदेश के तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां ऑनलाइन सुविधाएं आसानी से सुलभ नहीं हैं। वहीं, इंटरनेट कैफे पर जाकर शिकायत करने व अपडेट प्राप्त करने के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में सरकार की नई पहल से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वे घर बैठे मुफ्त में फोन करके शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होने और उसे निराकरण करने वाले अधिकारी को भेजे जाने की सूचना उसके मोबाइल पर मेसेज के जरिए मिल जाएगी।
विज्ञापन
cm -1076 helpline to be launch from new year
online app
वर्तमान में जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए ऑनलाइन ‘जनसुनवाई’ पोर्टल, सीएम जनता दर्शन, तहसील समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस, डीएम-एसएसपी व कमिश्नर-डीआईजी का जनता दरबार, विभाग व केंद्र सरकार के पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल जैसे तमाम मंच हैं। सीएम हेल्पलाइन इससे हटकर होगी ।शिकायतकर्ता की संतुष्टि हेल्पलाइन का मुख्य लक्ष्य होगा। हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर ऑपरेटर शिकायतकर्ता की पूरी बात सुनकर ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed