फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clouds will rain heavily in Vindhya and Terai regionnext two days thunderstorm warning issued in 34 districts

UP Weather News: अगले दो दिन विंध्य और तराई क्षेत्र में झूम के बरसेंगे बदरा, 34 जिलों में गरज चमक की चेतावनी

Tue, 15 Jul 2025 09:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 09:51 AM IST
सार

UP Weather Update: विंध्य और तराई क्षेत्र में अगले दो दिन बादल झूम के बरसेंगे। मौसम विभाग की तरफ से 15 जिलों में झमाझम बारिश और  34 जिलों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
clouds will rain heavily in Vindhya and Terai regionnext two days thunderstorm warning issued in 34 districts
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक मानसूनी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई के इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली। बलिया, वाराणसी, मिर्जापुर, बहराइच, अयोध्या, भदोही, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, रामपुर, शाहजहांपुर में जोरदार बारिश हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्नदाब के प्रभाव से अगले दो दिन प्रदेश के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी-तराई में कल से दो दिन भारी बारिश के आसार हैं।मंगलवार के लिए मैासम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश और 34 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को तराई से शुरू हो कर दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में अगले दो दिन भारी मानसूनी बारिश शुरू होने के संकेत हैं। इस दौरान प्रदेश बाकी हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है भारी बारिश की संभावना

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में।

यहां बिजली गिरने की चेतावनी

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, महोबा, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed