{"_id":"688fbd814ea2d774b50d5692","slug":"click-on-the-linkand-the-bank-account-is-empty-lucknow-news-c-13-knp1050-1322703-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लिंक पर क्लिक...और बैंक अकाउंट खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लिंक पर क्लिक...और बैंक अकाउंट खाली
Mon, 04 Aug 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने कस्टमर केयर कर्मी, शेयर मार्केट व अन्य तरह के झांसे देकर रिटायर्ड ब्रिगेडियर की पत्नी व तीन अन्य लोगों से 10.47 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने महानगर, बीकेटी, विकासनगर व गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
महानगर के पेपर मिल कॉलोनी निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर आरएन रस्तोगी के मुताबिक 25 जुलाई को उनकी वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी। पत्नी आरती ने सोशल मीडिया से कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकाल कर संपर्क किया था। तभी जालसाज ने उसे शिकायत का विवरण दर्ज कराने के लिए लिंक भेजा। लिंक खोलते ही पत्नी के खाते से पांच बार में 3.67 लाख रुपये कट गए।
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक जिस नंबर से लिंक भेजा गया, उसका ब्योरा खंगाला जा रहा है। बीकेटी के बरगदी निवासी श्वेता गौतम को 24 जुलाई को साइबर ठग ने कॉल की। कॉल उठाने पर ठग ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने की बात कही थी। झांसे में लेने के बाद आरोपी ने उन्हें बताया कि उसकी मुंबई स्थित ग्रो मोर कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड है। लालच में फंसी श्वेता ने 1.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। मगर न तो उन्हें मुनाफा मिला और न रकम। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विकासनगर सेक्टर-1 के अभिषेक अग्रवाल को ठग ने 30 जुलाई को कॉल कर इंस्टेंट लोन देने का झांसा दिया। फिर उनसे उनके बैंक खाते से संबंधी दस्तावेज ऑनलाइन मंगा लिए। इसके बाद उनके दो खाते से 4.94 लाख पार कर दिए। इंस्पेक्टर के मुताबिक जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उसकी जांच की जा रही है। उधर, गाजीपुर निवासी कपिल भाटिया की पत्नी सोनल से 14 जुलाई को कूरियर कंपनी का कर्मी बनकर तीन बार में 36 हजार रुपये ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक केस दर्ज दर्ज किया गया है।
यहां करें शिकायत
आप ठगी का शिकार होते हैं तो साइबर क्राइम थाने, साइबर सेल, स्थानीय पुलिस स्टेशन, टोल फ्री नंबर 1930 या बेवसाइट www.cybercrime. gov.in के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं।