{"_id":"5b8505f742c79246547c5417","slug":"clerk-of-basic-education-department-caught-while-taking-bribe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हजारों रुपये घूस लेते रंगेहाथ धरा गया बेसिक शिक्षा विभाग का बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों रुपये घूस लेते रंगेहाथ धरा गया बेसिक शिक्षा विभाग का बाबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
सीतापुर में बेसिक शिक्षा विभाग का एक बाबू 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय के सामने से ही सोमवार की दोपहर में उसे गिरफ्तार किया। यह रकम नियुक्ति पत्र दिलवाने के नाम पर मांगी गई थी। एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
बीएसए कार्यालय में वकार खान लिपिक पद पर तैनात है। बरेली जिले के विवेक बिहार निवासी पीड़ित लता कुमारी का कहना है कि 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत चयन उसका हुआ था।
उनका आरोप है कि नियुक्ति पत्र देने के लिए वकार खान लगातार पैसे की डिमांड कर रहे थे। पहली बार वकार ने 35 हजार रुपये नकद लिए। उसके बाद कहा कि इतने में नियुक्ति पत्र नहीं मिलता है, यह पैसा बीएसए से लेकर सचिव तक जाता है।

Trending Videos
वह और पैसे की कर रहे थे डिमांड
डेमो
उसके बाद उनके एकाउंट में 40 हजार रुपये दिए। फिर भी वह और पैसे की डिमांड कर रहे थे। सोमवार को 20 हजार रुपये देने के लिए बुलाया था। इसके बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन से शिकायत की थी।
सोमवार को टीम जब विभाग में पहुंची तो वकार खान बीएसए कार्यालय के बाहर निकलकर पैसे गिन ही रहे थे। इस दौरान वहां पर मौजूद टीम ने उनको रंगेहाथ पकड़ लिया।
सोमवार को टीम जब विभाग में पहुंची तो वकार खान बीएसए कार्यालय के बाहर निकलकर पैसे गिन ही रहे थे। इस दौरान वहां पर मौजूद टीम ने उनको रंगेहाथ पकड़ लिया।