{"_id":"67c21058b3fa110c80036ea4","slug":"cleanliness-system-is-bad-not-only-in-the-village-but-also-in-the-block-headquarters-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109698-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गांव ही नहीं, ब्लॉक मुख्यालय में भी सफाई व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गांव ही नहीं, ब्लॉक मुख्यालय में भी सफाई व्यवस्था बदहाल
Sat, 01 Mar 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
जमुनहा बाजार में मार्ग पर बहते पानी से होकर स्कूल जाते बच्चे ।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। भारत सरकार के आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम के डेल्टा रैंकिंग में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, स्वच्छता सहित 40 इंडिकेटर पर जमुनहा ब्लॉक को देश में पहला स्थान मिला था। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई भी दी थी। बाद में इसके लिए नीति आयोग से जमुनहा को प्रोत्साहन राशि भी मिली थी। इसके बाद क्षेत्र की सफाई-व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई। इससे सिर्फ क्षेत्र के गांव ही नहीं बल्कि ब्लॉक मुख्यालय भी अछूता नहीं है। सड़क पर बहता गंदा पानी, मार्ग किनारे लगे कूड़े के ढेर व्यवस्था को उजागर कर रहे हैं।
केस: एक
जमुनहा भवनियापुर के मजरा जमुनहा बाजार की सफाई-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। नालियां चोक होने से उसका गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। जिसके बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है।
केस: दो
क्षेत्र के बरदेहरा नानपारा मार्ग पर मिर्जापुर व मल्हीपुर चौराहे के पास मुख्य मार्ग की पटरी पर ही कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे उठने वाली बदबू से लोगों का सांस लेना दूभर है। वहीं गर्मी में लोगों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
केस: तीन
ब्लॉक मुख्यालय वीरगंज बाजार व सीएचसी मल्हीपुर जाने वाले मार्ग के किनारे गंदगी का अंबार लगा है। जो लोगों को बीमार बना रहा है। इसी मार्ग से होकर ब्लॉक व तहसील स्तरीय अधिकारियों का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार समस्या नजरअंदाज कर रहे हैं।
सफाईकर्मियों को अभियान चलाकर सफाई करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। अगर इसके बाद भी कहीं कमी मिली तो जिम्मेदार सफाईकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
नंदलाल, डीपीआरओ