फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cleanliness campaign will be run under the leadership of CM Yogi Adityanath from January 14.

रामोत्सव 2024: अभूतपूर्व होगा श्रीराम का स्वागत, सीएम के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चलेगा स्वच्छता महाअभियान

Thu, 11 Jan 2024 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Jan 2024 03:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति के दिन अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक गांव व नगर में चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Cleanliness campaign will be run under the leadership of CM Yogi Adityanath from January 14.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिस प्रकार प्रतिवर्ष दीपावली से पहले हम साफ सफाई और रंग रोगन के बाद अपने अपने घरों को आकर्षक झालरों और दीपों से सजाते हैं, ठीक उसी तर्ज पर योगी सरकार 22 जनवरी से पहले पूरे प्रदेश को चमकाने, सजाने और संवारने जा रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति से इस महाअभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम योगी अयोध्या से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद प्रदेश के हर गांव, हर नगर और प्रत्येक मोहल्ले में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नगर विकास और पंचायती राज विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


नगर विकास और पंचायती राज विभाग के लिए निर्देश जारी
अयोध्या में होने जा रहे भव्य मंदिर के उद्घाटन और प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से नगर विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के लिए निर्देश जारी किये गये हैं। 14 जनवरी से शुरू होने जा रहे स्वच्छता के महाअभियान की कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभालेंगे। इसके बाद अगले 9 दिन तक प्रदेश के हर हिस्से में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यही नहीं प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष सफाई अभियान की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'प्राण प्रतिष्ठा' शब्द बहुत सुन रहे होंगे आप, आइए समझिए कि इसका मतलब क्या है? कैसे आते हैं प्राण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा 500 किलो का नगाड़ा! चंपत राय बोले- देखें- कहां स्थापित कर सकते हैं


साफ होगी एक एक नाली, राम की पैड़ी भी होगी निर्मल
अयोध्या में ना केवल मुख्य मार्ग बल्कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से मंदिर तक के मार्ग पर गंदगी और धूल को पूरी तरह से साफ करने के निर्देश हैं। इसके अलावा अयोध्या की प्रत्येक नालियों की सफाई, ड्रेनेज और यूटिलिटी डस्ट की सफाई के साथ ही बड़े पैमाने पर सफाई कर्मियों की टीम को लगाने के भी निर्देश हैं। इसमें 3800 पुराने और 1500 नये सफाई कर्मियों की तैनाती की जानी है। वहीं खाद्य विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि अयोध्या के सभी पेट्रोल पंप और ग्रीन कॉरीडोर पर मौजूद शौचालयों की रेगुलर जांच कर उनकी स्वच्छता सुनिश्चित की जाए साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा नया घाट पर 1.37 किमी तक नदी पर बैरियर बनाकर राम की पैड़ी की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

हाईवे बनाए जाएंगे ग्रीन कॉरीडोर, लगेंगी रामचरित मानस की होर्डिंग्स 
इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी से अयोध्या के राजमार्गों को ग्रीन कॉरीडोर बनाते हुए इन मार्गों की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन मार्गों पर रामचरित मानस की चौपाइयों की होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे साथ ही साथ प्रदेश के सभी सरकारी इमारतों और स्कूल कॉलेज को सजाने के भी निर्देश हैं। प्रदेश के सभी कार्यालयों को 22 से 26 जनवरी तक रंग बिरंगे झालरों और प्रकाश से सजाने के भी निर्देश दिये गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed