फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cleaning was found in poor condition in district hospital, instructions to take action against contractor

Lucknow News: जिला अस्पताल में बदहाल मिली सफाई, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

Thu, 21 Aug 2025 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Aug 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Cleaning was found in poor condition in district hospital, instructions to take action against contractor
अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में खामियों का अंबार मिला। साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुबह जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान गेट पर निर्माण सामग्री व गंदगी मिलने पर वह भड़क गए। तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। अग्निशमन यंत्रों की जांच करने पर एक यंत्र की एक्सपायरी तिथि बीती मिली, जिसे बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीज व उनके तीमारदार से सेवाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां ही लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ओपीडी, ब्लड बैंक, फिजियोथैरेपी सेंटर, आईसीयू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड आदि स्थानों का निरीक्षण किया। परिसर में मौजूद विभिन्न निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी कराने, परिसर की नाली निर्माण सहित अन्य मरम्मत कार्यों के लिए भेजे गए प्रस्ताव की जानकारी करके जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। रैन बसेरे में ताला लगे होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। ऑक्सीजन प्लांट का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। मरीजों के लिए बन रहे भोजन कक्ष का उन्होंने निरीक्षण किया और पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ाने व मेन्यू के अनुसार भोजन बंटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अस्पताल में पार्किंग की जगह कम है। चिकित्सकों की कमी है, जिसकी वजह से भीड़ दिख रही है। शासन से वार्ता करके चिकित्सकों की कमी दूर कराई जाएगी। इस मौके पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सिंह गौतम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed