{"_id":"674a24153f00a0a36e017964","slug":"cleaning-of-choked-sewer-started-after-15-days-lucknow-news-c-13-1-lko1103-973621-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 15 दिन बाद शुरू हुई चोक सीवर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 15 दिन बाद शुरू हुई चोक सीवर की सफाई
विज्ञापन
लखनऊ। विवेकानंदपुरी वार्ड के गोपालपुरी इलाके में 15 दिन से चोक सीवर की समस्या अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद दूर की जाने लगी है। शुक्रवार को निजी कंपनी शुएज इंडिया की टीम ने मशीनें लगाकर सफाई करवाई।
बृहस्पतिवार को सड़क पर भरे सीवर के कारण स्कूटी सवार महिला बच्चों के साथ गिरकर चोटिल हो गई थी। अमर उजाला ने खबर के माध्यम से जलकल विभाग व सीवर सफाई का काम करने वाली निजी कंपनी की लापरवाही को उजागर किया गया। इसके बाद शुक्रवार को काम शुरू हुआ। क्षेत्रीय पार्षद नूपुर शंखधर के पति सुनील शंखधर ने कहा, क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। कुछ जगहों पर सीवर में ही कचरा भरने से समस्या आती है।