फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cleaners protest against SI in Maharajganj in Raebareli.

Raebareli: दरोगा के खिलाफ भड़के सफाईकर्मी, कार्य बहिष्कार कर कोतवाली के बाहर डाला मरा कुत्ता

Sat, 18 Jan 2025 01:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Jan 2025 01:13 PM IST
सार

दरोगा के लात मारने से भड़के सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कार्रवाई की मांग की और मरा हुआ कुत्ता कोतवाली के बाहर डाल दिया।

विज्ञापन
Cleaners protest against SI in Maharajganj in Raebareli.
कोतवाली के बाहर डाला मरा कुत्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्रवार की रात कस्बा स्थित चौकी के पास अलाव जलाने की बात को लेकर नगर पंचायत में तैनात एक सफाईकर्मी का दरोगा से विवाद हो गया था। इस दौरान दरोगा ने सफाईकर्मी को लात मार दी थी। मामले में दरोगा पर कार्रवाई नहीं की गई तो सफाईकर्मियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मरे कुत्ते का शव कोतवाली गेट के बाहर डाल दिया गया।

विज्ञापन


साफ कहा गया कि दरोगा पर कार्रवाई न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। बीती शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए कस्बे की सुनीता पत्नी शिवकुमार ने बताया कि उसका पुत्र तुषार नगर पंचायत में सफाई कर्मी है। जिसकी ड्यूटी कार्यालय से ठंड के प्रकोप के बचाव हेतु नगर पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने हेतु लगाई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब सात कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर वह अलाव जला रहा था। इस पर वहां मौजूद एसएसआई देवेंद्र भदौरिया ने कहा कि क्या सड़क पर अलाव जलाओगे। इस पर तुषार ने बताया कि रोजाना यहीं पर अलाव जलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर दरोगा उग्र हो गए और गालियां देते लात मार दी साथ ही एक होमगार्ड के माध्यम से तुषार को कोतवाली भेज दिया। बताते हैं कि मामले की जानकारी जब सफाईकर्मियों को हुई तो वह कोतवाली पहुंचे और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed