फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clean canals by December 10: Mahendra Singh

10 दिसंबर तक पूरी तरह साफ कराएं नहरों की सिल्ट: महेन्द्र सिंह

Thu, 19 Nov 2020 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Nov 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Clean canals by December 10: Mahendra Singh
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सोन व गंडक से संबंधित नहरों में सिल्ट की सफाई के लिए 15 दिसंबर तक और अन्य नहरों की सिल्ट सफाई के लिए 10 दिसंबर तक की मोहलत दी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि इस समय सीमा तक सभी नहरों की शत-प्रतिशत सिल्ट की सफाई हो जानी चाहिए। साथ ही सफाई का ब्योरा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने और फोटोग्राफी कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सिंचाई विभाग के सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं के साथ सिल्ट सफाई की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिल्ट सफाई में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित अभियंता की जवाबदेही तय की जायेगी। उन्होंने नहर की पटरियों की कटान को सही कराने के साथ ही सिल्ट को नीलाम कराने के भी निर्देश दिए हैं। जलशक्ति मंत्री ने नहरों पर लगे गेटों की मरम्मत व पेंटिंग कराने को कहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश ने बताया कि इस वर्ष 42215 किमी. नहरों की सिल्ट सफाई का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के मुताबिक सभी अभियंताओं को नहरों के क्षेत्र का आवंटन कर दिया गया है और सिल्ट सफाई का काम प्रारंभ कर दिया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, विशेष सचिव मुश्ताक अहमद, प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन एके सिंह, मुख्य अभियंता नियोजन डीके मिश्रा, मुख्य अभियंता शारदा सहायक ए.के सिंह व मुख्य अभियन्ता अनुश्रवण एवं मूल्यांकन  सेवाराम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed