फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clay pots bring a touch of tradition to modern kitchens

Lucknow News: आधुनिक रसोई में मिट्टी के बर्तनों से महक रही परंपरा की खुशबू

Sun, 01 Nov 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Clay pots bring a touch of tradition to modern kitchens
माटीकला महोत्सव में मिट्टी के बर्तनों के साथ सर्वोत्तम तिवारी।
लखनऊ। आधुनिकता के दौर में घरों की रसोई भले ही मॉड्यूलर हो रही हैं लेकिन उनमें मिट्टी के बर्तनों की जगह भी बढ़ रही है। पारंपरिक मिट्टी के बर्तन अब नए डिजाइन और बेहतर फिनिशिंग के साथ लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसी कारण इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। खादी भवन में चल रहे माटीकला महोत्सव में मिट्टी के कुकर और कड़ाही जैसे बर्तनों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोविड के दौरान शुरू किया काम, अब बढ़ रही मांग
कानपुर से आए सर्वोत्तम तिवारी ने महोत्सव में मिट्टी के बर्तनों का स्टॉल लगाया है। उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाने का काम शुरू किया था। इन बर्तनों को टेराकोटा भी कहा जाता है। इन्हें लाल मिट्टी, पीली मिट्टी और क्ले के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसके बाद इलेक्ट्रिक भट्टी में उच्च तापमान पर पकाया जाता है और फिर इनकी फिनिशिंग की जाती है। सर्वोत्तम के मुताबिक, भट्टी में पकाने की प्रक्रिया से बर्तन मजबूत बनते हैं और आंच सहन कर पाते हैं।
विज्ञापन

इस्तेमाल से पहले बरतें ये सावधानियां
मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करते समय अक्सर उनके चटकने या टूटने की शिकायत आती है। सर्वोत्तम बताते हैं कि इसके लिए कुछ सावधानियां जरूरी हैं। खरीदने के बाद बर्तन को इस्तेमाल से पहले एक रात पानी में डुबोकर रखना चाहिए। इसके बाद सरसों के तेल और हल्दी का लेप लगाकर कोटिंग करनी चाहिए। गैस या चूल्हे पर बर्तन रखते समय शुरुआत में आंच धीमी रखें। बर्तन गर्म होने के बाद जरूरत के अनुसार आंच बढ़ाई जा सकती है। इन सावधानियों से बर्तनों की उम्र बढ़ाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवन में भी कर सकते हैं इस्तेमाल
मिट्टी के बर्तनों की बढ़ती मांग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महोत्सव शुरू होने के चार दिन के भीतर ही सर्वोत्तम के स्टॉल पर कुकर और कड़ाही जैसे बर्तनों का स्टॉक खत्म हो गया। इसके लिए उन्हें अलग से माल मंगाना पड़ा। सर्वोत्तम के मुताबिक, जिन बर्तनों में मिट्टी के अलावा कोई अन्य सामग्री, जैसे हैंडल या एक्सेसरीज नहीं लगी हैं, उन्हें अवन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed