फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clat lucknow

Lucknow News: क्लैट में राजधानी के श्रेयस को 25वीं रैंक

Mon, 11 Dec 2023 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
clat lucknow
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित विधि संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट)-2024 का रिजल्ट रविवार देर शाम जारी कर दिया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय इस साल परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा में राजधानी के श्रेयस पांडेय ने 25वीं रैंक हासिल कर मान बढ़ाया है। वहीं सार्थक मिश्रा ने 80वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


क्लैट का आयोजन तीन दिसंबर को राजधानी के साथ ही देशभर में 139 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। गवर्निंग बॉडी ने रविवार को हुई बैठक में रिजल्ट को मंजूरी दे दी। क्लैट की वेबसाइट पर जाकर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। देशभर में राजस्थान के एक परीक्षार्थी ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। 99.99 परसेंटाइल हासिल करने वाले देश भर के छह परीक्षार्थियों में उत्तर प्रदेश का भी एक है। इसी तरह पीजी के लिए हुई परीक्षा में दिल्ली के परीक्षार्थी ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किया है। उत्तर प्रदेश की ओर से परीक्षार्थी ने सर्वोच्च 99.97 परसेंटाइल हासिल करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


नानी ने दी असफलता से न डरने की सीख

चिनहट के लौलाई निवासी श्रेयस पांडेय ने क्लैट में देशभर में 25वीं रैंक हासिल कर शहर को गौरवांन्वित किया है। श्रेयस ने बताया कि मेरी प्रेरणा का सबसे बड़ा श्रोत मेरी नानी वाणी पांडेय हैं जिन्होंने मुझे असफलता से न डरने और बेहतर करने के लिए हमेशा प्रेरित किया। श्रेयस की मां सोमा पांडेय हाईकोर्ट में वकील हैं। श्रेयस ने बताया कि क्लैट में सफलता के लिए विश्लेषणात्मक रूप से सोचने के साथ ही आसपास होने वाली हर चीज के बारे में समझ विकसित करना जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नियमित पढ़ाई और कड़ी मेहनत रंग लाई

दुबग्गा के बसंत विहार कॉलोनी निवासी सार्थक मिश्रा ने देश में 80वीं रैंक हासिल कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। सार्थक के अनुसार, नियमित रूप से कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल हुई है। सार्थक के पिता सोमेंद्र मिश्रा वकील और मां कमललता गृहिणी हैं। सार्थक कॉर्पोरेट लॉ में कॅरिअर बनाना चाहते हैं।

नियमित अभ्यास से मिली सफलता



एससी कैटेगरी में 61वीं और 583वीं ओपन रैंक हासिल करने वाली रिया वर्मा के अनुसार उनकी सफलता का राज नियमित अभ्यास है। इसके माध्यम से ही उन्होंने सफलता हासिल की है। उनके पिता गिरीश कुमार सरकारी सेवा में और मां रेखा वर्मा शिक्षक हैं। रिया ने बताया कि उनका लक्ष्य न्यायिक सेवा में जाने का है।



नियमित पढ़ाई व प्रेक्टिस ने दिलाई सफलता



अलीगंज क्षेत्र के रहने वाले साकेत रंजन की क्लैट यूजी में ऑल इंडिया में 83वीं रैंक आई और 99.25 अंक मिले। साकेत ने बताया कि पिता बीओई हैं, उनकी इच्छा है कि मैं किसी अन्य क्षेत्र में जाऊं, पिता के सपनों को पूरा करने के लिए क्लैट में शामिल हुआ। बताया कि पहली बार क्लैट में शामिल हुआ, पिछले पांच महीने से नियमित पढ़ाई जारी रखी और प्रैक्टिस पेपर को हल करता रहा।



दिमाग पर ज्यादा जोर देकर न करें पढ़ाई

लखनऊ की रहने वाली देवी का क्लैट में 93.5 स्कोर जबकि ऑल इंडिया में 491वीं रैंक आई है। देवी ने बताया कि पिता एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। कानून की पढ़ाई करने की इच्छा थी, तो क्लैट की राह चुनी। उन्होंने बताया कि तैयारी के समय किसी तरह का दबाव नहीं लेना चाहिए, नियमित पढ़ाई व रिवीजन करने से हर कठिन काम संभव हो सकता है।


आत्मविश्वास से की जाए तैयारी

लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र की निवासी यशी ने क्लैट यूजी में 82.5 स्कोर व ऑल इंडिया में एससी कैटेगरी में 69वीं रैंक हासिल की है। यशी ने बताया कि आत्मविश्वास से यह सफलता हासिल की है। क्योंकि जब तक खुद पर भरोसा नहीं होगा तब तक आसान काम भी कठिन लगेगा। इसलिए जरूरी है कि आत्मविश्वास के साथ तैयारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed