{"_id":"65aae090f728995930068024","slug":"class-iv-employee-dies-after-being-hit-by-train-raebareli-news-c-101-1-slko1032-9655-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत
Sat, 20 Jan 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। मौत की जानकारी पर घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोहरे की वजह से कर्मचारी ट्रेन को देख नहीं पाए।
झरहा गांव निवासी अभय सिंह (39) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ में थी। रात 11 बजे से उनकी ड्यूटी थी। वे ट्रेन से आते-जाते थे। शाम को वे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर दोनों पैर लटका कर बैठा थे। इसी दौरान ऊंचाहार की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्हें सीएचसी जगतपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पत्नी आरती, बेटी आयुषी सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानेदार बबिता पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।