फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Class 12 student dies after falling from the fifth floor of the hostel

Lucknow News: हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत

Sun, 28 Jun 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Class 12 student dies after falling from the fifth floor of the hostel
रोहित शर्मा की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। बंथरा स्थित हॉस्टल में शुक्रवार रात 12वीं के छात्र की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। छात्र के पिता ने इस मामले में पुलिस से गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता।
विज्ञापन

हाथरस के मुरसान गेट निवासी हरीश शर्मा कासगंज स्थित विकास भवन में सहायक लेखा अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय बेटा रोहित शर्मा बंथरा के सुल्तान फाउंडेशन हॉस्टल में रहता था। वह टारगेट डिफेंस एकेडमी में एनडीए की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात करीब दस बजे रोहित हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। उसके दोस्तों ने रात 10:15 बजे उन्हें सूचना दी। इसके बाद उसे अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक जुलाई को था रोहित का जन्मदिन
पिता ने बताया कि रोहित का 1 जुलाई को जन्मदिन था। शुक्रवार शाम बेटे से बात हुई थी। उसने दोस्तों को पार्टी देने के लिए पांच सौ रुपये मांगे थे।
फुटेज में नहीं दिखा पांचवें तल तक कैसे पहुंचा रोहित
सीसीटीवी फुटेज में रोहित के गिरने की फुटेज है। पर वह पांचवीं मंजिल तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं है। रोहित की चप्पलें भी नहीं मिली। मोबाइल उसके कमरे में था। पिता ने हॉस्टल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हॉस्टल के पांचवें तल पर निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में बेटा वहां क्या करने गया था। आरोप यह भी है कि रोहित काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा रहा, पर हॉस्टल प्रशासन को कोई जानकारी नहीं हो सकी। पिता ने पुलिस से हॉस्टल प्रशासन से पूछताछ करने की मांग की है। रोहित के परिवार में मां लीना, भाई हर्ष और बहन हर्षिता भी हैं। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रोहित के तीसरी मंजिल से गिरने की बात सामने आई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed